petrol diesel price increased for 11th day in a row check latest petrol diesel price here – पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार 11वें दिन भी हुआ इजाफा, यहां चेक करें आज की कीमतें

फ्यूल प्राइस में लगातार 11वें दिन हुई बढ़ोतरी.

नई दिल्ली:

Petrol-Diesel Price Today: देश में बुधवार यानी 17, जून 2020 को लगातार 11वें दिन फ्यूल (Fuel Price) के दामों में वृद्धि हुई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार 11वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए (Petrol-Diesel Price Increased) हैं. बुधवार को पेट्रोल के दामों में 55 पैसे और डीजल के दामों में 69 पैसों तक की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 77.28 रुपए प्रति लीटर हैं, वहीं डीजल 75.79 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है.

यह भी पढ़ें

अगर दूसरे शहरों पर नजर डालें तो कोलकाता में पेट्रोल 79.08 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है. वहीं, डीजल की कीमत बढ़कर 71.38 रुपए प्रति लीटर हो गई है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 84.15 रुपए है, वहीं डीजल 74.32 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 80.86 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल यहां 73.69 रुपए प्रति लीटर की कीमत से बिक रहा है.

बता दें कि पिछले 11 दिनों से लगातार देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां तेल के दामों में इजाफा कर रही हैं. मंगलवार को पेट्रोल के दामों में 47 पैसे और डीजल की कीमतों में 57 पैसों की बढ़ोतरी की गई थी. दरअसल, ऑयल कंपनियों ने वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए 82 दिनों तक रोज कीमतें बदलने के नियम को कुछ समय के लिए रोक दिया था. अब डेली रिवीजन शुरू करने के बाद ईंधन के दाम में लगातार 11वें दिन वृद्धि की गई है. देशभर में ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं लेकिन हर राज्य में वैट अथवा स्थानीय बिक्री कर के आधार पर इनके दामों में अंतर हो सकता है.

अगर आप हर रोज अपने फोन में तेल के दामों पर लेटेस्ट अपडेट पाना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर सोनिया गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here