pimples on eyebrow: क्‍या आपकी आईब्रो पर भी निकलते हैं Pimples, तो ये हो सकता है इसके पीछे का कारण – the reasons you keep getting pimples on eyebrows

मुंहासे आमतौर पर शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं। लेकिन चेहरे, नाक और माथे पर यह समस्या सबसे अधिक होती है। इसके अलावा आईब्रो पर भी काफी तेजी से पिंपल निकलते हैं। भौहों पर पिंपल निकलना एक आम समस्या है। इस एरिया में पहले हल्के पिंपल निकलते हैं लेकिन ये धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं।

दरअसल, ऑयल और बैक्टीरिया के कारण हेयर फॉलिकल बंद हो जाते हैं, जिसके कारण त्वचा पर पिंपल आने लगते हैं। आईब्रो के आसपास पिंपल बेहद खराब दिखते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आईब्रो पर पिंपल आखिर किन कारणों से निकलते हैं। आइए जानते हैं भौहों पर पिंपल निकलने के कारण क्या हैं।

थ्रेडिंग और वैक्सिंग

threading


यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो थ्रेडिंग और वैक्सिंग के कारण आईब्रो पर पिंपल हो सकते हैं। इसलिए आईब्रो ठीक कराने से पहले और बाद में काफी सावधानी बरतनी चाहिए। थ्रेडिंग कराने से एक या दो दिन पहले आईब्रो को एक्सफोलिएट करें। थ्रेडिंग कराने के बाद त्वचा को स्मूद करने के लिए एलोवेरा जेल या बर्फ का इस्तेमाल करें।

आईब्रो प्रोडक्ट

Eyebrow Hacks


आमतौर पर जिन उत्पादों का इस्तेमाल हम अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए करते हैं। उसने कभी-कभी हमें त्वचा से जुड़ी समस्यायएं हो जाती हैं। आईब्रो प्रोडक्ट में कॉमेडोजेनिक तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व त्वचा के छिद्रों को बंद कर देते हैं, जिससे पिंपल निकलने लगते हैं। इसलिए हमेशा नॉन- कॉमेडोजेनिक तत्वों वाले उत्पादों का इस्तेमाल करना चाहिए।

मलाइका अरोड़ा ने मुंहासे दूर करने के लिए बताया ये घरेलू नुस्‍खा, आप भी करें ट्राय

गंदी आईब्रो

face-blackness


हम अक्सर मेकअप ब्रशों और उपकरणों की साफ सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। मेकअप ब्रश गंदा होने के कारण आईब्रो पर तेजी से पिंपल निकल सकते हैं। गंदे टूल्स में बहुत सारे बैक्टीरिया जमा होते हैं, जो आईब्रो में चले जाते हैं। बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण पिंपल सहित त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए अपने ब्रश और अन्य टूल्स को हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें।

अधिक प्रोडक्ट यूज करना

pack


चेहरे से मेकअप हटाते समय हम अक्सर अपने आईब्रो की अनदेखी कर देते हैं। आईब्रो के आसपास लंबे समय तक पाउडर, जेल या वैक्स लगे रहने के कारण पिंपल तेजी से निकलते हैं। इससे बचने के लिए रात में सोने से पहले आईब्रो को अच्छी तरह साफ करें। इससे हेयर फॉलिकल बंद नहीं होंगे और पिंपल की समस्या नहीं होगी।

इनग्रोन हेयर

face-clean


इनग्रोन हेयर के कारण आईब्रो पर पिंपल की समस्या हो सकती है। त्वचा के नीचे फंसे बालों के कारण इनग्रोन हेयर की समस्या होती है। इनग्रोन हेयर गंदगी, बैक्टीरिया और मृत कोशिकाओं को खींचते हैं, जिसके कारण माथे पर पिंपल हो सकते हैं। इनग्रोन हेयर से छुटकारा पाने के लिए हफ्ते में एक बार एक्सफोलिएट करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here