- राजस्थान के CM ने कहा- कोरोना से निपटने के बेहतरीन तरीके जानते हैं राज्य
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की चर्चा
कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार और बुधवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. पीएम मोदी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बात पर निराशा जताई कि पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस में केंद्र और राज्य की चुनौतियों व सीमाओं पर चर्चा नहीं हुई.
राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ‘अब सभी राज्य कोरोना वायरस से निपटने के बेहतरीन तौर तरीके जानते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में केंद्र और राज्यों की चुनौतियों व सीमाओं पर चर्चा नहीं हुई, जो निराशाजनक है.’
How Centre will help states overcome hardships after Lockdown should have been discussed. @PMOIndia
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 17, 2020
राजस्थान के सीएम गहलोत के सवाल किया कि लॉकडाउन के बाद राज्यों के सामने आ रही दिक्कतों को दूर करने में केंद्र सरकार किस तरह मदद करेगा. आपको बता दें कि चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस ने भारत समेत पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. इस घातक वायरस का प्रकोप भारत में तेजी से बढ़ता जा रहा है.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
अब तक भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तीन लाख 54 हजार 64 से ज्यादा हो चुकी है, जिनमें से 11 हजार 903 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा एक लाख 86 हजार 935 लोग इलाज से ठीक हो चुके हैं.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
वहीं, राजस्थान में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 13 हजार 216 तक पहुंच गया है, जिनमें से 308 लोग दम तोड़ चुके हैं. इसके साथ ही 9 हजार 849 लोग इलाज से ठीक हो चुके हैं और इनको अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें


