प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बस्तर सांसद दीपक बैज ने खत लिखा है.
छत्तीसगढ़ के बस्तर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय पेट्रोलिय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे पत्र में सांसद दीपक बैज ने लिखा है कि उज्जवला गैस के लिए ग्रामीणों को तीन गैस सिलेंडर दिए जाने की जो राशि ग्रामीणों के खाते में दी गयी है, उस राशि को सीधे गैस वितरक के खाते में दिया जाए. बैज ने वर्तमान हालातों को केन्द्रीत करते हुए लिखा है कि वर्तमान में लॉकडाउन के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग बैंक तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. वहीं बस्तर में कुछ जगहों पर बैक की सुविधा दूर होने के चलते ग्रामीण वहां तक पहुंच नहीं पा रहे है. इसलिए जरूरी है कि ग्रामीणों के गैस सिलेंडर की जो राशि उनके खाते में दी जा रही है, उसके बजाए सीधे गैस वितरक को दी जाए. इस सुविधा से ग्रामीणों को परेशान नहीं होना पड़ेगा और गैस सिलेंडर उपभोक्ता तक आसानी से पहुंच जाएगा.
अस्पताल का किया दौरा
सांसद दीपक बैज बीते सोमवार को जगदलपुर के मेकाज अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण के इलाज के लिए बनाए गए आईसोलेशन वार्ड का जायजा लिया. इसके अलावा समान्य बीमारियों के मरीजों को भी उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. सांसद दीपक बैज ने मेकाज में कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर भी प्रबंधन से जानकारी ली.ये भी पढ़ें:-
Lockdown 2.0: जानिए- कोरोना से जंग में की गई सख्ती से छत्तीसगढ़ को मिली कितनी ढील?
छत्तीसगढ़: बस्तर में सुरक्षा बल के जवानों की ‘पैनिक फायरिंग’ में मारे जा रहे आदिवासी?
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बस्तर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 21, 2020, 8:18 AM IST


