पीएम मोदी 29 साल पहले आए थे अयोध्या
अयोध्या:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अयोध्या (Ayodhya) में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन (Ram Mandir Bhumipujan) किया और मंदिर की आधारशिला रखी. इससे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) पहुंचकर हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और फिर राम जन्मभूमि क्षेत्र पहुंचकर भगवान राम को दंडवत प्रणाम किया. आज की तारीख में पीएम मोदी का हर कदम इतिहास में लिखा जा रहा है. कई पड़ावों को पार करने के बाद आज मंदिर का शिलान्यास किया गया है. करोड़ों लोग इस कार्यक्रम को अपने घरों पर देख रहे हैं और इतिहास के साक्षी बन रहे हैं. पीएम मोदी सुनहरे भगवा रंग का कुर्ता और धोती पहने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे. अयोध्या में तय समय के अनुसार सभी कार्यक्रम किए गए.
हनुमानगढ़ी में पीएम ंमोदी को पुजारियों ने अंगवस्त्र भेंट किया और उपहार स्वरुप मुकुट भी पहनाया.
पीएम मोदी ने राम मंदिर पहुंचकर राम लला को साष्टांग दंडवत प्रणाम किया.
यह भी पढ़ें
Source link