PM Modi leads in ‘true reach’ of leaders worldwide | कोरोना ने बदली रेटिंग, Twitter पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दूसरे नेता PM मोदी

नई दिल्ली: पिछले कुछ महीनों में दुनिया ने कई अभूतपूर्व बदलाव देखे हैं. कोरोना (coronavirus) महामारी के चलते जिंदगी जीने के तौर तरीके पूरी तरह बदल चुके हैं. बच्चों की पढ़ाई से लेकर हमारी रोजी रोटी यानी नौकरी और बिजनेस तक में बदलाव करना पड़ा.

कोविड-19 (COVID-19) के चलते कूटनीति के क्षेत्र में काम करने वाले नेताओं और नौकरशाहों को भी अपने तौर तरीकों में बदलाव करना पड़ा जिसमें लगातार यात्राएं और आमने-सामने की मुलाकातें बेहद अहम मानी जाती थीं. लेकिन कोरोना काल में सीमाएं सील होने के साथ-साथ देशी-विदेशी यात्राओं पर लगी रोक ने दुनिया भर के राजनेताओं के काम करने के तरीके को बदल दिया.

वैश्विक महामारी बने कोरोना वायरस ने दुनिया भर के नेताओं और राजनयिकों को भी घरों में बैठने पर मजबूर किया तो उन्हें भी वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन वेबिनार के जरिये अपनी बैठकों और विभागीय कार्यों को पूरा करने की आदत डालनी पड़ी.

इस बीच क्लेयर डॉट कॉम ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) समेत वैश्विक नेताओं की रैकिंग को उनकी पहुंच और योग्यता के हिसाब से जारी किया है. इस आंकलन के मुताबिक भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर अपनी पहुंच में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज करा चुके हैं यानी वो अब ट्विटर पर दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं लेकिन इस मंच पर उनकी पहुंच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से कहीं ज्यादा है.

ट्विटर पर मोदी के फॉलोअर्स की संख्या बढ़ी है वहीं उनके एक ट्वीट की रीच अब 40.8 मिलियन है.

रीच यानी पहुंच के मामले में दूसरे पायदान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) हैं जिनकी ट्रू रीच अब  20.3 मिलियन है.

वहीं भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ इंडिया (PMO) की रीच अब 16 मिलियन है.

पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की ट्रू रीच सिर्फ 7.5 मिलियन है. वहीं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो कुल 48 फीसदी फॉलोवर्स के साथ 6.5 मिलियन लोगों के पसंदीदा नेता हैं.

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर ग्रोथ के मामले में ट्रंप के 83.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं यानी उनके चाहने वालों की तादाद में 33 फीसदी का इजाफा हुआ है.

वहीं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब 60.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं यानी उनकी इस पहुंच में 21 फीसदी का इजाफा हुआ है.

इसी के साथ ट्रंप ट्विटर पर दुनिया के सबसे प्रभावी नेता बने हुए हैं. उनके एक ट्वीट को औसतन 24 हजार रिट्वीट मिलते हैं जो सऊदी के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सउद से मामूली बढ़त बनाए हुए हैं. किंग सलमान के एक ट्वीट को 23,573 रीट्वीट मिलते हैं.

ये भी देखें-




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here