PM Modi to review Covid-19 vaccine works in Ahmedabad, Pune and Hyderabad today – प्रधानमंत्री मोदी आज अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद में कोविड-19 टीके के कार्यों की समीक्षा करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी आज अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद में कोविड-19 टीके के कार्यों की समीक्षा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो).

अहमदाबाद/पुणे/ हैदराबाद:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद का दौरा करेंगे और वहां विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके से जुड़े कार्यों की समीक्षा करेंगे. गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि मोदी अहमदाबाद के पास प्रमुख दवा कम्पनी ‘जाइडस कैडिला’ के संयंत्र का दौरा करेंगे और वहां विकसित किए जा रहे कोविड-19 के टीके बारे में जानकारी हासिल करेंगे. ‘जाइडस कैडिला’ का संयंत्र अहमदाबाद शहर के पास चांगोदर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है. दवा बनाने वाली कंपनी ने पहले घोषणा की थी कि कोविड-19 के संभावित टीके का प्रथम चरण का परीक्षण पूरा हो गया है और दूसरे चरण का परीक्षण अगस्त में शुरू किया गया था.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े नौ बजे संयंत्र पहुंचेंगे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मोदी पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) का दौरा करेंगे, जिसने कोविड-19 का टीका विकसित करने के लिए मशहूर दवा कम्पनी ‘एस्ट्राजेनेका’ और ‘ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी’ के साथ भागीदारी की है.

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अपराह्र लगभग साढ़े 12 बजे पुणे पहुंचेंगे. एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री हैदराबाद जायेंगे जहां वह कोविड-19 का टीका विकसित कर रही कम्पनी ‘भारत बायोटेक’ के केन्द्र का दौरा करेंगे. मोदी हैदराबाद से लगभग 50 किलोमीटर दूर ‘हकीमपेट वायुसेना अड्डे’ पहुंचेंगे. ‘भारत बायोटेक’ द्वारा विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके का तीसरे चरण का ट्रायल जारी है. अधिकारी ने बताया कि केन्द्र में एक घंटा रुकने के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली रवाना हो जायेंगे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here