ट्रंप के टैरिफ में कटौती पर पीएम मोदी का बयान— “राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ में कमी किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारत-अमेरिका संबंधों के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट कर राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा,“राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद।”पीएम मोदी के इस बयान से साफ है कि भारत सरकार अमेरिकी फैसले को दोनों देशों के बीच व्यापारिक सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मान रही है। टैरिफ में कमी से भारतीय निर्यातकों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं द्विपक्षीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह फैसला भारत-अमेरिका के आर्थिक रिश्तों में नई ऊर्जा भर सकता है। खास तौर पर आईटी, फार्मा, टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को इसका सीधा लाभ मिल सकता है।राजनीतिक गलियारों में भी इस ट्वीट को कूटनीतिक सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच संवाद और आपसी समझ का असर अब नीतिगत फैसलों में भी दिखने लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here