PM Narendra Modi left the Chinese app Weibo, he had around 2.5 lakh followers on this social media platform – पीएम नरेंद्र मोदी ने चीनी ऐप वेबो छोड़ा, इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर करीब ढाई लाख फॉलोअर थे

पीएम नरेंद्र मोदी ने चीनी ऐप 'वेबो' छोड़ा, इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर करीब ढाई लाख फॉलोअर थे

पीएम नरेंद्र मोदी ने चीनी सोशल मीडिया ऐप वेबो छोड़ दिया है. इस पर उनके 2.44 लाख फॉलोअर थे.

नई दिल्ली:

चीन के 59 ऐप्स पर भारत के पाबंदी लगाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी एक चीनी प्लेटफॉर्म वेबो (Weibo) छोड़ दिया है. इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म से वे कुछ साल पहले जुड़े थे. पीएम मोदी सन 2015 में जब चीन गए थे, तब उन्होंने सद्भावना के लिहाज से वेबो के जरिए कुछ मैसेज़ किए थे. लेकिन वेबो से बाहर आने में भी प्रधानमंत्री को कुछ समय लग गया. 

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाबंदी के फैसले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म वेबो छोड़ दिया है. वीआईपी एकाउंट के लिए वेबो की प्रक्रिया कुछ जटिल है. वेबो पर प्रधानमंत्री के 115 पोस्ट थे. उनमें से 113 आसानी से डिलीट हो गए. मगर जिन दो पोस्टों पर चीनी राष्ट्रपति की तस्वीरें थीं, उनको डिलीट करने में समय लगा. 

आखिरकार वेबो (Weibo) पर वे दो पोस्ट भी डिलीट हो गए. वेबो पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के 2,44,000 फॉलोअर थे. गौरतलब है कि लद्दाख में चीनी सेना से भारतीय सेना की झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के हालात बने हुए हैं. भारत ने 59 चीनी ऐप्स पर बंदिश लगा दी है. चीन में निर्मित सामान का बहिष्कार भी किया जा रहा है.

VIDEO : चीनी ऐप्स पर पाबंदी के बाद भारतीय ऐप्स में जोरदार उछाल 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here