
PM Narendra Modi ने राज्य सभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद की तारीफ की.
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राज्य सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए आज (सोमवार, 8 फरवरी) सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) की तारीफ की और उनका आभार जताया. उन्होंने कहा, “मैं गुलाम नबी आजाद जी को सुन रहा था. उनके भाषण में मधुरता और सौम्यता थी. कभी भी कटु शब्द का इस्तेमाल नहीं करना उनकी विशेषता रही है.”
यह भी पढ़ें
पीएम ने कहा कि हम सभी सांसदों को आजाद जी से ये चीज सीखने की जरूरत है. पीएम ने कहा, “मैं उनका आदर करता हूं. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हुए स्थानीय चुनाव की तारीफ की. उन्होंने यह भी कहा कि मेरे दिल में कश्मीर बसता है. यह स्वभाविक है. मैं उनका आभारी हूं. जम्मू-कश्मीर आत्मनिर्भर बने ऐसा विश्वास है लेकिन मुझे डर लगता है. मुझे विश्वास है कि आपकी पार्टी वाले इसको उचित स्पीरिट (संदर्भ) में लेंगे.”
पीएम के यह कहते ही संसद में लोग ठहाका लगाने लगे. इस दौरान गुलाम नबी आजाद भी अपनी सीट पर मुस्कुराते नजर आए. इसके बाद पीएम ने थोड़ी देर रुकने के बाद कहा, “कहीं गलती से जी-23 की राय मानते हुए उल्टा न कर दें.” मोदी का यह तंज उन 23 कांग्रेसी नेताओं की तरफ था, जिन्होंने पिछले साल कांग्रेस में संगठन के स्तर पर बदलाव लाने की मांग करते हुए सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी.
राज्यसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद खुद भी उन 23 नेताओं में शामिल थे. समझा जाता है कि वो भी गांधी नेतृत्व को लेकर मतभेद रखते हैं. वो खत लिखने वाले नेताओं में शशि थरूर जैसे बड़े नेता भी शामिल थे.
‘हमें दुनिया से सीखने की जरूरत नहीं, भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ : संसद में ये 5 बड़ी बातें बोले PM मोदी
अपने भाषण के क्रम में विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने एक जगह कहा, “मुझे खुशी है कि मैं आपके किसी काम तो आया. कोरोना काल में आपने काफी वक्त अपने घर में बिताया होगा, काफी किच किच हुई होगी..अब यहां मेरे खिलाफ इतना गुस्सा निकालकर आपका मन भी हल्का हुआ होगा..मोदी है मौका लीजिए!” इस पर भी सदन में माहौल हल्का हो गया.
वीडियो- दुनिया ने कोरोना से जंग में भारत को सराहा: राज्यसभा में PM मोदी
Source link

