Pm Narendra Modi Reached Karnataka Live Updates | LIVE Updates: कर्नाटक में पीएम मोदी ने कहा, विकास की पंचधारा पर फोकस जरूरी



अपडेट 1

पीएम मोदी ने कर्नाटक के धारवाड़ में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की नींव रखी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8-12 फरवरी के बीच में अपने 10 राज्यों के दौरे पर हैं. इसी कड़ी में आज यानी रविवार को वो तीन दक्षिणी राज्यों- आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु जाने वाले हैं.

अपने इस दौरे में पीएम मोदी आंध्र प्रदेश के गुंटूर, तमिलनाडु के तिरुपुर और कर्नाटक के हुबली में रैलियां करेंगे. वो यहां कई विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान वो अपने भाषणों को किसानों और युवाओं पर केंद्रित रख सकते हैं.

इसके पहले शनिवार को वो पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा गए थे. असम में नागरिकता संशोधन बिल पर पीएम के विजिट को विरोध झेलना पड़ा था. ऐसा ही विरोध उन्हें आंध्र प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी राज्य में उनके आगमन का विरोध कर रही है. उनके खिलाफ पोस्टर और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं.

बता दें कि जबसे टीडीपी ने बीजेपी से अपना गठबंधन तोड़ा है, पीएम मोदी पहली बार आंध्र प्रदेश जा रहे हैं.  जहां बीजेपी उनके दौरे को सफल बनाने की कोशिश में लगी हुई है, वहीं, टीडीपी ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए कमर कस ली है.

आंध्र प्रदेश में जगह-जगह प्रधानमंत्री के दौरे के विरोध में लगे पोस्टर

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में जगह-जगह पर शनिवार की शाम को एंटी-मोदी पोस्टर्स लगाए गए. इन पोस्टर्स पर ‘नो मोर मोदी’, ‘मोदी इज अ मिस्टेक’ और ‘मोदी नेवर अगेन’ जैसे नारे लिखे हुए थे.

पीएम मोदी यहां जिस गन्नावरम एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले हैं, उसके सामने भी बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स लगाई गई हैं. पीएम को गुंटूर में एक रैली अटेंड करनी है. वो यहां येताकुर बाइपास पर कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद वो एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

शनिवार को कुछ विरोध प्रदर्शन भी किए गए थे, जिसके बाद बीजेपी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और होर्डिंग लगाने वालों पर पुलिस एक्शन की मांग की गई है.

पीएम मोदी के इस दौरे पर विरोध जताने के लिए सीएम नायडू ने अपने कार्यकर्ताओं को आसमान में काले-पीले गुब्बारे छोड़ने और काले-पीले रंग की शर्ट पहनने को कहा है.

राज्य के बीजेपी नेता इस रैली को सफल बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं क्योंकि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की श्रीकाकुलम में पिछली रैली फ्लॉप रही थी, यहां बहुत कम लोग आए थे.

इस विरोध प्रदर्शन में टीडीपी कार्यकर्ता, टीडीपी यूथ विंग, कांग्रेस, लेफ्ट विंग पार्टियों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here