Police arrested 3 friends for stealing Rs 6 lakh from jewelers Activa Thieves caught having liquor party cgnt – एक्टिवा से 6 लाख रुपये की चोरी कर घंटों जाम छलका रहे थे दोस्त, पुलिस से कहा

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक्टिवा से 6.20 हजार रुपयों की उठाईगिरी का खुलासा किया है. दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में बीते 8 जनवरी को ज्वेलर्स से उठाईगिरी हुई थी. ज्वेलर्स की एक्टिवा की डिग्गी से बैग पार कर लिया गया था. बैग में नगद के अलावा चेकबुक और गणेश भगवान की चांदी की मूर्ति थी. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कुछ लड़के घंटों से शराब पार्टी कर रहे हैं. वे एक दो दिनों से खूब पैसा खर्च कर पार्टी कर रहे हैं. पुलिस को उन युवाओं पर शक हुआ तो सादी वर्दी में उनके पास पहुंची.

दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सादी वर्दी में पहुंची पुलिस ने जब युवाओं से कहा कि क्या बात है खूब पार्टी चल रही है तो उसमें से एक ने कहा हमारे पैसे हैं और हम उड़ा रहे हैं. पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया. पहले तो मुख्य आरोपी रितिक ने पहले तो पुलिस को कुछ भी बताने में आनाकानी की, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने भिलाई के सिविक सेंटर में खड़ी एक एक्टिवा की डिग्गी से बैग चोरी करना कबूल कर लिया. मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बीते 11 जनवरी को मामले में खुलासा किया.

पार्क में आराम फरमा रहा था व्यापारी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 8 जनवरी की शाम करीब साढ़े 4 बजे सराफा व्यापारी रीतेश कुमार सोनी बैग में 6 लाख 20 हजार नगद, चेक बुक और गणेश की मूर्ति लेकर बैंक में जमा करने निकला था, लेकिन सिविक सेंटर में पार्क के पास एक्टिवा खड़ी कर आराम फरमाने लगा. कुछ देर बाद वो वापस लौटा तो देखा कि डिग्गी से बैग गायब है. इसके बाद उसने भिलाई नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के मुताबिक रितिक पुराना चोर है.  उसने अपने दो अन्य साथी हेमंत कुमार एवं श्याम कुमार के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

आपके शहर से (दुर्ग)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

Tags: Chhattisgarh police, Crime News


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here