खंडवा में पुलिस ने IPL का 8 करोड़ का सट्टा पकड़ा,दो आरोपी भी गिरफ्तार।

खंडवा पुलिस ने आईपीएल का सट्टा खिलाते हुए दो आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से लगभग 9 लाख रुपए के लेनदेन का हिसाब पकड़ा ।और आईपीएल की शुरुआत से अब तक लगभग साढ़े 8 करोड रुपए का हिसाब किताब मिला है। पुलिस ने उनके पास से 8 मोबाइल, डोंगल लैपटॉप जप्त किया है । पुलिस अब आगे की इन्वेस्टीगेशन कर रही है।खंडवा एसपी मनोज राय की स्पेशल टीम ने आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खिलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मोघट थाना क्षेत्र से एक किराए घर पर दबिश दी। जहां राजेश जुनेजा और रितेश राजपूत नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह दोनों आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे। इनके पास से जप्त लैपटॉप में सट्टा खिलाने का ऐप डोंगल और 8 मोबाइल भी जप्त किए। आरोपियों से पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है। जिससे ओर खुलासा होने की उम्मीद है।

बाइट- महेन्द्र तारणेकर एडिशनल एसपी खंडवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here