बेमेतरा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बेमेतरा जिले में पुलिस (Police) के 2 आरक्षकों पर एक युवती से रेप (Rape) का आरोप लगा है. दोनों आरक्षक सगे भाई हैं. शिकायत के मुताबिक दोनों ने एक ही युवती से रेप की वारदात को अंजाम दिया. एक ने युवती को शादी का झांसा दिया और दूसरे ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया. शिकायत के बाद बेमेतरा पुलिस ने दोनों आरक्षकों को गिरफ्तार किया. कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है. मामले में जांच जारी है. पुलिस आरक्षकों से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है.
बेमेतरा पुलिस के मुताबिक पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी महेंद्र सोनवानी (33) व कमलेश सोनवानी (30) निवासी ग्राम देवरी नवागढ़ को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के खिलाफ धारा 376, 506, 323, 294, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों को बीते मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी सगे भाई हैं.
शादी का झांसा दिया
पुलिस ने बताया कि आरोपी कमलेश की पीड़िता से जान पहचान होने के बाद, शादी का प्रलोभन देने लगा. इस दौरान आरोपी बेमेतरा के मोहभट्ठा में किराए के मकान पीड़िता का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा. इसकी जानकारी बड़े भाई को होने पर, वह भी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा. पीड़िता ने जब मुख्य आरोपी से शादी की बात करने लगी, तो वह गोलमोल जवाब देने लगा. नतीजतन पीड़िता ने कोतवाली में दोनों सगे भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने दोनों आरोपी पर चार साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. अपराध दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पीड़िता व आरोपियों के जान पहचान वालों से भी मामले में पूछताछ की जा रही है.
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi. हमें Facebook, Twitter, Instagram और Telegram पर फॉलो करें.
Tags: Chhattisgarh news, Rape Case

