इंदौर नगर निगम में करोड़ों के घुटाले के मामले में पुलिस ने अभी तक आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार।

इंदौर नगर निगम में पिछले दिनों तकरीबन 27 करोड़ से अधिक का एक घोटाला सामने आया था इस पूरे ही मामले में लगातार जांच पड़ताल की गई और घोटाला तकरीबन 100 करोड रुपए के आसपास पहुंच चुका है तो वहीं पूरे ही मामले में पुलिस ने अभी तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं कई अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है तो वही इस पूरे मामले में अभी जो आरोपी बने हुए है उनकी संपत्तियों की भी जानकारी निकाली जा रही है और आने वाले दिनों में उनका कुर्क भी करने की बात पुलिस के द्वारा की गई है।

फर्जी बिल के माध्यम से इंदौर नगर निगम में करोड़ों रुपए से संबंधित एक घोटाले का मामला सामने आया जहां इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और एक के बाद एक तीन प्रकरण दर्ज किए, जिसमें फर्जी बिल के माध्यम से इंदौर नगर निगम में करोड़ों रुपए से संबंधित एक घोटाले का मामला सामने आया जहां इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और एक के बाद एक तीन प्रकरण दर्ज किया जिसमें कई ठेकेदार और अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है जिसमें से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें कुछ निगम के अधिकारी, कर्मचारी के साथ ही ठेकेदार शामिल है तो वहीं कुछ अधिकारी और ठेकेदार अभी भी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस विभिन्न जगहों पर जुटी हुई है वहीं पूरे ही मामले में अभी पुलिस कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कर रही है तो वहीं पुलिस ने अब इस पूरे मामले में जितने भी आरोपी हैं उनकी संपत्तियों की जानकारी निकालना शुरू कर दी है।

वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पूरे ही मामले में अब उन व्यक्तियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी फिलहाल पूरा ही मामला तकरीबन 100 करोड़ से अधिक का घोटाले से संबंधित है तो वही इस पूरे मामले की जानकारी इंदौर महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी दे दी है और ऐसी संभावना व्यक्ति की जा रही है कि आने वाले दिनों में इस पूरे मामले की जांच अब एक स्पेशल कमेटी के द्वारा की जाएगी और उसके बाद इस पूरे मामले में आने वाले दिनों में कई और आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात भी पुलिस के द्वारा की जा रही है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240504-WA0008.mp4

बाइट – राजेश दंडोतिया , एडिशनल डीसीपी , इंदौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here