भोले बाबा के झंडापुरा आश्रम पर पुलिस ने रेड की

ग्वालियर, UP के हाथरस में सत्संग में मची भगदड़ और एक सैकड़ा से अधिक लोगों की मौत के कथित रूप से जिम्मेदार भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि उर्फ सूरजपाल के ग्वालियर स्थित तिघरा थाना क्षेत्र के झंडापुरा आश्रम पर पुलिस ने रेड की, इस दौरान पुलिस को तलाशी में आश्रम से तो कुछ नहीं मिला लेकिन आश्रम की बिल्डिंग और खुली जमीन के मालिक राम अवतार कुशवाहा ने बताया कि सत्संग के अध्यक्ष रामसेवक सुमन को बिल्डिंग और जमीन किराए पर दे रखी थी, पिछली साल 2023 में आख़िरी बार नारायण साकार हरि – भोले बाबा का इस आश्रम में सत्संग हुआ था..और मई 2023 में ही आश्रम की बिल्डिंग खाली करा ली थी..गौरतलब है कि हाथरस सत्संग में हुई त्रासदी और एक सैंकड़ा से अधिक लोगों की मौत का मामले में तिघरा थाना पुलिस ने सूरज पाल की तलाश में दबिश दी थी लेकिन पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा.. वहीं हाथरस हादसे में ग्वालियर की रहने वाली एक महिला की भी मौत हुई है।बाइट-निरंजन शर्मा,ASP,ग्वालियर।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240704-WA0063.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here