रीवा में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने दोनो बच्चियों के शव किया बरामद

रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस के हांथ दोनो बच्चियों के शव लग गए है। आरोपी ने बच्चियों के शव तालाब में फेके जाने की बात कह पुलिस को गुमराह कर रहा था जबकि आरोपी के मामा के लड़के ने दोनो बच्चियों के शव को तालाब के पास झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस करीब 20 घंटे से तालाब में शव की तलाश कर रही थी लेकिन उसमे सफलता हांथ नहीं लग रही थी जिसके बाद आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई तब उसने अपने साथी का नाम लिया जिससे पूछताछ के बाद दोनो शव बरामद कर लिए गए है।

रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 में मुस्लिम परिवार में हुए ट्रिपल मर्डर केस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है आरोपी शहबाज अपनी भाभी के चरित्र पर शक करता था और इसके चलते उसने अपनी भाभी के साथ ही दोनो मासूम बच्चियों की हत्या कर दी थी। उसने दोनों मासूमों के शव को बोरे में भरकर पहले घर में रखा था और भाभी के शव को किचन में ठिकाने लगाने के बाद आरोपी शहबाज ने अपने बड़े मामा के बेटे को घर बुलाया और बोरी में भरकर रखें दोनों मासूमों के शव को ठिकाने लगाने की बात कही। जिसके बाद आरोपी के मामा के बेटे ने बोरे में भरे शव को लेकर जंगल किनारे दूर झाड़ियां के बीच छिपा रखा था। आरोपी पुलिस को पिछले 20 घंटो से तालाब में शव फेके जाने की बात कहकर गुमराह कह रहा था लेकिन पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी ने पुलिस को सब कुछ सही-सही बता दिया। जिसके बाद पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को जंगल के किनारे से दोनों मासूमों के शव को बरामद कर लिया है और अब पोस्टमार्टम के लिए उन्हें संजय गांधी अस्पताल भिजवाया गया है।

बाइट: अनिल सोनकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here