Police Registered FIR On Navneet Ranas MRI Scan Room Photo Issue

नवनीत राणा की MRI स्कैन रूम में फोटो निकालने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की

मुंबई :

मुंबई के लीलावती अस्पताल में सांसद नवनीत राणा की MRI स्कैन रूम में फोटो निकालने के मामले में बांद्रा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.अस्पताल के सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की गई है. मुंबई पुलिस इस बात की तफ्तीश करेगी कि MRI रूम में मोबाइल फोन कैसे गया? गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के ऐलान के बाद बिगड़ी कानून व्यवस्था और राजद्रोह के आरोप में नवनीत राणा और उनके पति को गिरफ्तार किया गया था और एक हफ्ते से ज्यादा वक्त से दोनों जेल में बंद थे. बाद में उन्हें सेशन कोर्ट ने शर्तों के साथ जमानत पर रिहा करने की अनुमति दे दी थी. 

यह भी पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here