पुलिस टीम ने 2 पशु तस्करों को दबोचा, सैकड़ा भर बैल बछड़ों को छुड़ाकर गौशाला पहुंचाया

अजयगढ़ थाना प्रभारी बखत सिंह ने सैकड़ा भर से अधिक गोवंश को बूचड़खाने जाने से रोका7 मई 2025 को अजयगढ़ थाना प्रभारी बखत सिंह ठाकुर को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की कुछ पशु तस्कर भारी तादाद में बैल-बछड़ों को क्रूरता पूर्वक बांधकर जंगल की ओर ले जा रहे हैं, जहां से बड़े वाहनों में लोडकर बूचडखाने भेजे जाने की आशंका है। अजयगढ़ थाना प्रभारी बखत सिंह ने तत्काल पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा को मुखबिर की सूचना से अवगत कराया, कार्यवाही के निर्देश प्राप्त होते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना चौहान एवं अजयगढ़ एसडीओपी राजीव सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई,

जिसमें ग्रामीणों का भी सहयोग लिया गया, पुलिस को देखकर कुछ आरोपी भागने लगे जिनमें से 2 को दबोच लिया गया और कुछ भागने में कामयाब हो गए, इन पशु तस्करों के साथ कुछ महिलाएं भी बताई गई हैं, जो आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस कर्मियों एवं ग्रामीणों से झूमाझटकी करने लगी लेकिन पुलिस और ग्रामीणों के द्वारा सभी लगभग सैकड़ा भर से अधिक बछड़ों और बैलों को तस्करों के कब्जे से छुड़ाकर देवगांव की गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया गया है। दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here