पुलिस थाना में पुलिस की ठुकाई, अपराधियों के आगे बेबस दिखी पुलिस

police beaten by criminals in burhanpur district mp

भोपाल। वैसे तो थाने हों या अन्य कोई स्थान, पुलिस के आगे सभी खौफ खाते हैं। लेकिन बुरहानपुर जिले में अपराधियों के आगे पुलिस बेबस नजर आई। यहां थाना पहुंचकर कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और बदमाशों को छुड़ा ले गए। घटना में तीन पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाने की है। यहां पर गुरूवार देर रात 60 से अधिक अतिक्रमणकारियों ने थाना में पथराव कर दिया। इसके बाद वे थाना में घुस आए और 3 साथियों को नेपानगर थाने से छुड़ाकर ले गए। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों पर लाठी से हमला कर दिया। घटना में थाना प्रभारी के चेंबर का कांच टूट गया और तीन पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए हैं।

इसलिए बनी पिटाई की नौबत

आपको बता दें कि बुरहानपुर जिले में इन दिनों पुलिस प्रशासन, वन विभाग और अतिक्रमणकारियों के बीच घमासान युद्ध छिड़ा हुआ है। पुलिस अतिक्रमणकारियों को पकड़कर थाना लाई थी। इसके बाद 60 से अधिक अतिक्रमणकारियों ने थाना पर हमला बोल दिया और तीन साथियों को छुड़ा कर ले गए। हमलावर जिन अपराधियों को थाने से भगा ले गए हैं, वह गंभीर किस्म के अपराधी हैं। पुलिस के अनुसार नवाडी पटेल मदन, लूट का आरोपी बदमाश हेमा और एक अन्य बदमाश को पुलिस हिरासत से भगा ले गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here