रीवा शहर के बीचों बीच एक रेस्टोरेंट में चल रहा था आपत्तिजनक काम रेप पीड़िता की जानकारी के बाद पुलिस ने की कार्यवाही।

रीवा शहर में मंगलवार की रात पुलिस ने मुख्य बाजार शिल्पी प्लाजा के सामने संचालित फूडिज रेस्टोरेंट में अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद दबिश दी। इसी रेस्टोरेंट के केबिन में कुछ दिनों पहले एक आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था जिससे मिली जानकारी के बाद पुलिस ने यह कार्यवाही की। दबिश के दौरान प्राइवेट रूम से युवक-युवती भी आपत्तिजनक हालत में मिले और कई आपत्तिजनक सामग्रियां मिली है पुलिस ने संचालक सहित कई लोगों को गिरिफ्तार किया।

चोरहटा थाना क्षेत्र में तकरीबन 1 सप्ताह पूर्व मैदानी निवासी एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था जिसकी निशान देही पर पुलिस ने रेस्टोरेंट में दबिश दी जहां से अन्य युवक युवती को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। यह कार्यवाही पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर चोरहटा, अमहिया सहित पुलिस के विशेष दस्ते के द्वारा की गई है। रेस्टोरेंट के अंदर ही छोटे-छोटे कई केबिन बनाए गए थे जहां युवक यूतियों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी पुलिस कार्यवाही के दौरान वहां से कई संदिग्ध सामान भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक सहित अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है इस दौरान पुलिस ने होटल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी जप्त किया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

blob:https://www.no2politics.com/bd3720af-ebbb-4771-9ae7-b362bdf9c75b

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here