प्रतीकात्मक फोटो
कोलकाता :
कोलकाता स्थित बांग्लादेश उप उच्चायुक्त में तैनात एक पुतिस कांस्टेबल ने शुक्रवार को कई राउंड फायरिंग के बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के अनुसार, फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई. सूत्रों ने बताया कि कोलकाता पुलिस का कांस्टेबल सी लेपचा छुट्टी पर था और उसने आज ही ड्यूटी ज्वॉइन की थी. खुद को घटना का प्रत्यक्षदर्शी बताते हुए बबलू शेख नाम के शख्स ने कहा, “पूरी घटना करीब पांच मिनट तक चली.” वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
यह भी पढ़ें
(अगर आपको सहायता की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं)
हेल्पलाइन :
1) वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ – 9999666555 अथवा help@vandrevalafoundation.com
2) TISS iCall – 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध – सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
Source link