दतिया में सियासी हलचल तेज राजेंद्र भारती का कार्यकाल खत्म होते ही ASP नेता दामोदर सिंह यादव का चुनावी ऐलान

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में राजनीति गर्माने लगी है। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती का कार्यकाल समाप्त होते ही आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर सिंह यादव ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

दतिया में आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर सिंह यादव ने खुलकर चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है।उन्होंने दलित समाज से एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करने की अपील की है।

दामोदर सिंह यादव ने कहा कि अब दतिया में बदलाव का समय आ गया है और इस बार जीत नीले झंडे की होगी। उनके इस बयान के बाद जिले की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है।हम सभी दलित भाईयों से अपील करते हैं कि चुनाव की तैयारी में जुट जाएं इस बार दतिया में जीत हमारी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here