Porn star Ron Jeremy charged with an additional 7 counts of rape and sexual assault

नई दिल्लीः पोर्न स्टार रॉन जेरेमी (Porn star Ron Jeremy) के खिलाफ बुधवार (28 अक्टूबर) को बलात्कार और यौन उत्पीड़न (rape & sexual assault) के 7 अतिरिक्त मामले दर्ज किए गए. जेरेमी को लेकर लॉस एंजिल्स डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय (Los Angeles District Attorney office) के हवाले से कहा गया है कि एडल्ट फिल्मों के पोर्न स्टार रॉन जेरेमी पर 7 अतिरिक्त यौन उत्‍पीड़न के केस सामने आए हैं. बता दें कि जेरेमी पर पहले से भी रेप और बलात्कार के तमाम केस दर्ज हैं.

एडल्ट इंडस्ट्री का बड़ा नाम है जेरेमी
67 साल के रॉन जेरेमी एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं.जेरेमी के खिलाफ जून माह में तीन महिलाओं के साथ बलात्कार और चौथे मामले में यौन उत्पीड़न (Sexually Assaulting) के आरोप लगे थे. चौथा यौन उत्‍पीड़न (sexually assaulting) का मामला साल 2014 का है. इसके बाद से ही महिलाओं ने जेरेमी के खिलाफ पुलिस के पास शिकायतें करनी शुरू कर दी थीं. 

ये भी पढ़ें- Twitter ने हटाया मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद का विवादित ट्वीट

15 से 54 साल की महिलाओं ने लगाए बलात्कार के आरोप
डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय के बयान के अनुसार, दर्ज किए गए नए मामले में जेरेमी पर बलात्‍कार के तीन आरोप हैं. इससे पहले जेरेमी पर 15 से 54 साल की 17 महिलाओं ने यौन संबंध और बलात्कार के आरोप लगाए थे. बुधवार को जेरेमी ने नए मामलों में खुद के दोषी नहीं होने की दलीलें दीं. उनके आरोपों की सुनवाई को लेकर पहले 14 दिसंबर की तारीख निर्धारित की गई थी.

2000 से अधिक एडल्ट फिल्मों में काम कर चुके हैं डेरेमी
जेरेमी पर आरोप है कि उन्होंने साल 2004 में लॉस एंजिल्स में हुई एक पार्टी के दौरान 15 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न किया था. उन पर लगे अधिकतर आरोप वेस्ट हॉलीवुड बार नाम की जगह से जुड़े हैं, जहां वो अक्सर जाते रहे हैं. रॉन जेरेमी ने 1970 के दशक से इस इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था. अब तक जेरेमी 2000 से ज्यादा एडल्ट फिल्मों में काम कर चुके हैं. 

दोषी पाए जाने पर 330 साल से अधिक की उम्रकैद
जेरेमी के नाम अब तक बलात्कार के टोटल 11 मामले और 8 आठ यौन उत्‍पीड़न के अतिरिक्त 16 अन्य यौन अपराधों के केस दर्ज हैं. रॉन जेरेमी पर अगर इन सभी मामलों में दोषी साबित होते हैं, तो उन्हें 330 सालों से अधिक की उम्रकैद मिलेगी. 

Video –




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here