positive news from raipur as new corona cases reduced 10 times in red zones

रायपुर के रेड जोन में नए केसों के नंबर घटे.

रायपुर के रेड जोन में नए केसों के नंबर घटे.

कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज़्यादा केस लोड झेलने वाले शहरों में रायपुर का नाम रहा लेकिन अब जाकर शहर के लिए एक पॉज़िटिव खबर आई है. यहां 10 सबसे ज़्यादा संक्रमित इलाकों में केसों के नंबर बहुत हद तक घटे हैं.

रायपुर. कोरोना की दूसरी लहर का सबसे ज्यादा तांडव झेल रहे शहरों में से एक राजधानी रायपुर के लिए एक राहत की खबर है. शहर के रेड जोन के 10 इलाकों में अब संक्रमण बेहद कम हो गया है. मार्च और अप्रैल के बीच में इन इलाकों से रायपुर के नए संक्रमितों की तादाद का 36 प्रतिशत तक हिस्सा आ रहा था. अब पिछले तीन हफ्तों में 3.63 प्रतिशत केस भी नहीं मिल रहे हैं. रायपुर के रेड ज़ोन के जिन इलाकों में नए संक्रमितों के नंबर घटे हैं, उनमें समता कॉलोनी, डंगनिया, अमलीडीह, शंकर नगर, टाटीबंध, श्यामनगर, कबीर नगर, हीरापुर, अवंति विहार और खमतराई शामिल हैं. पिछले तीन हफ्तों से लगातार यहां केसों में कमी देखी जा रही है. यही नहीं, अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जब शहर में सर्वाधिक 19063 केस निकले, तो यहां केवल 693 नए मरीज़ निकले. ये भी पढ़ें : अहम हुआ सीटी स्कैन, तो सवाल उठा कितनी कमी है रेडियोलॉजिस्टों की? काफी गंभीर रहे यहां हालातहोली के पहले दूसरी लहर की दस्तक के बाद 17 मार्च से 24 मार्च के बीच वाले सप्ताह में शहर में 2868 से अधिक केस मिले थे, जिनमें से 1037 केस शहर के 10 रेड जोन इलाकों में पाए गए थे. शहर में उस दौरान मिले कुल केसों का 36.15 प्रतिशत हिस्सा केवल इन्हीं दस इलाकों में था.

chhattisgarh news, corona in chhattisgarh, raipur news, corona in raipur, छत्तीसगढ़ न्यूज़, रायपुर न्यूज़, छत्तीसगढ़ में कोरोना, रायपुर में कोरोना

न्यूज़18 क्रिएटिव

इसके बाद 24 से 30 मार्च के सप्ताह में शहर में 3756 केसों में से 1200 से अधिक केस यहीं से निकले. अंतिम हफ्ते में भी नए केसों का 31.94 प्रतिशत हिस्सा यहीं था.
अप्रैल से और घटे केस मार्च के आखिरी हफ्ते में तुलनात्मक रूप से नए केसों में कमी दिखी थी, लेकिन अप्रैल के पहले और दूसरे हफ्ते में शहर में निकले कुल 39320 केसों में से इन इलाकों का हिस्सा 10 प्रतिशत यानी यानी 3932 केस देखे गए. लॉकडाउन से पहले माइक्रो लेवल पर शहर में कंटेनमेंट जोन भी बनाए गए. ये भी पढ़ें : मरीज़ को ऑक्सीजन के साथ घसीटने के वायरल वीडियो पर स्वास्थ्य मंत्री की लीपापोती श्यामनगर में रोज़ 20 से अधिक केस मिल रहे थे. इस इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया था. मौत के आंकड़े भी लगातार बढ़ रहे थे. अप्रैल के आखिरी दिनों में यहां एक भी केस नहीं मिला.






Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here