potatoes weightloss: Weight loss: इस तरह खाएंगे आलू, तो 15 दिन में घट जाएगा 2 किलो वजन – weight loss how to lose weight by eating boiled potato

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Weight loss: इस तरह खाएंगे आलू, तो 15 दिन में घट जाएगा 2 किलो वजनआज के व्यस्त जीवन में वजन बढ़ना एक आम समस्या है। जब वजन घटाने की बात आती है, तो लोग अक्सर चावल और आलू से परहेज करते हैं। दरअसल हम दूसरों से अक्सर यही सुनते हैं कि आलू खाने से मोटापा बढ़ता है। इसलिए हम फैक्ट जाने बिना आलू खाने से बचते हैं। अगर आप भी अपने पसंदीदा आलू से परहेज कर रहे हैं, तो शायद आप कुछ गलत कर रहे हैं।

उबले हुए आलू को डाइट में शामिल करने से वजन नियंत्रित रहता है। वैसे तो आलू का कई तरीके से उपयोग किया जाता है। लेकिन वजन घटाने के लिए उबले हुए आलू से अलग-अलग तरह की रेसिपी तैयार की जा सकती है। इससे वजन कम होने की संभावना बढ़ सकती है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं लेकिन आपको आलू खाना पसंद है, तो बेशक आप उबले हुए आलू खा सकते हैं।

​वजन घटाने में आलू कैसे काम करता है?

NBT

अपने आहार में उबले हुए आलू को शामिल करना वास्तव में एक स्वस्थ विकल्प हो सकता है। आलू में पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर भी होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। सिर्फ यही नहीं, आलू पाचन को भी रेगुलेट करता है और कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। आलू में विटामिन ए, सी, बी-कॉम्पलेक्स और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो हाइपोग्लाइसेमिक इंडेक्स को घटाता है। यहां तक की मधुमेह के रोगियों के लिए भी आलू एक अच्छा विकल्प है।

​भूख को कम करता है आलू

NBT

उबला हुआ ठंडा आलू का सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इसके कारण बार-बार स्नैक्स या अन्य चीजें खाने की जरूरत नहीं पड़ती है। एक स्टडी के अनुसार, उबले हुए ठंडे आलू में अधिक मात्रा में रेसिस्टेंस स्टार्च बनता है। यह मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटाने के साथ ही सेहत के लिए अन्य मायनों में फायदेमंद है। उबले हुए आलू में स्वीट पोटैटो के समान ही कैलोरी पायी जाती है जो वजन घटाने में काफी मदद करती है।

​वजन घटाने के लिए उबले आलू का सेवन कैसे करें?

NBT

उबले हुए आलू को अपनी डाइट में कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। आलू को उबालने के बाद पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद इसे मसलें या टुकड़ों में काटें। उबले आलू का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें काली मिर्च भी मिलाया जा सकता है। आलू को दही या छाछ में मिलाकर नाश्ते या लंच में सेवन करें।

इस तरह उबले हुए आलू का सेवन करने से वजन नियंत्रित रहता है। वजन घटाने के लिए आलू से परहेज करना बिल्कुल जरूरी नहीं है। दही में उबले हुए आलू मिलाकर खाने से वजन घटता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here