अगली बार अनिल जैन विधायक आते है तो किडनियां बिकेगी : प्रमोद केवट

  • कुशवाह समाज के कार्यक्रम में सामाजिक नेता प्रमोद केवट ने लगाए गंभीर आरोप
  • सभा को संबोधित करते हुए केवट ने निवाड़ी विधायक अनिल जैन को कहा राशन चोर

  • निवाड़ी। निवाड़ी में पिछले दिनों कुक्कुट विकास निगम के उपाध्यक्ष नंदराम कुशवाह के नेतृत्व में हुए कुशवाह समाज के सम्मेलन में सामाजिक नेता प्रमोद केवट ने निवाड़ी विधायक अनिल जैन पर राशन घोटाला औऱ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। आयोजन के दौरान प्रमोद केवट ने विधायक पर जो आरोप लगाए हैं, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में केवट यह कहते हुए साफ दिख रहे हैं कि अब यह विधायक बन गए तो किडनियां बिकवा देंगे।
    आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व आरोप प्रत्यारोप के दौर शुरू हो गए हैं। बता दे कि नंदराम कुशवाह निवाड़ी से दावेदारी करने वाले है, इसलिए आरोपों की बयार और तेज हो चली। कुशवाह समाज के आयोजन में नंदराम कुशवाहा यो ज्यादा कुछ नही बोले लेकिन सामाजिक नेता ने निवाड़ी विधायक अनिल जैन पर आरोपों की बौछार कर दी। दरअसल निवाड़ी में कुछ दिन पूर्व कुशवाहा समाज का एक कार्यक्रम हुआ था। यह कार्यक्रम में कुक्कुट विकास निगम के उपाध्यक्ष नंदराम कुशवाहा के नेतृत्व में हुआ था। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक नेता ने मंच से एक-एक कर निवाड़ी विधायक अनिल जैन के एक-एक घोटाले ओर कमीशनखोरी की दास्तां उगल दी और कहा कि ऐसा में नहीं, यहां के संभ्रांत लोगों का कहना है। विधायक अनिल जैन पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाने का यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रमोद केवट ने अनिल जैन को भाईसाब कहते हुए कहा कि आपने पौने 9 करोड़ का जनपद घोटाला किया, साढ़े पांच करोड़ का राशि घोटाला किया, 33 करोड़ का गरीबों का राशन घोटाला कर उनका निवाला छीना, गरीबों के लिए आने वाला अंत्येष्टि का घोटाला भी कर गए। सभा मे उन्होंने सर्किट हाउस के घोटाले का भी ज़िक्र किया। शौचालय के जो पैसे आये थे, वो भी उड़ाने के आरोप केवट ने विधायक अनिल जैन पर लगाये है।
  • सभा से आग्रह करते हुए प्रमोद केवट ने साफ कहा कि ऐसे भाई साहब को तो विदा दे दो, जिन्हें गरीबों की मौत पर भी कमीशन चाहिए। उन्होंने कहा कि अगली बार यदि भाई साहब आते हैं तो किडनियां बिकेगी। प्रमोद ने अनिल जैन को घोटालों का सरताज बताते हुए कहा कि कैसा आदमी है यार ये कि जिस गरीब के घर में मौत होती है उसमें भी विधायक को कमीशन चाहिए। बहरहाल प्रमोद केवट के आरोपों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे वो निवाड़ी विधायक अनिल जैन पर गंभीर आरोप लगा रहे है। अब देखना होगा कि निवाड़ी विधायक अनिल जैन की इस मामले में क्या प्रतिक्रियां आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here