अखिलेश यादव की बेटी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, प्रशांत महतो पर छतरपुर में केस दर्ज

छतरपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में छतरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रशांत महतो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट को लेकर शिकायत सिटी कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पोस्ट में अखिलेश यादव की बेटी के संबंध में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर नाराजगी उत्पन्न हुई।शिकायत की जांच के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रशांत महतो के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 तथा आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच जारी है। सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here