precautions before covid vaccination: Covid Vaccination: वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं सेंटर तो इन 5 बातों का रखें ध्यान, कहीं कोरोना की चपेट में न आ जाए जान – 5 things keep in mind precautions before taking covid vaccine otherwise you will infected from corona virus

​क्यों जरूरी है डबल मास्किंग

डॉक्टर तुषार का कहना है जब भी आप वैक्सीनेशन सेंटर पर जाते हैं तो एक की बजाए डबल मास्क का प्रयोग करें। साथ ही ये भी सुनिश्चित करें कि जो मास्क आपने पहना है वो आपसे फेस पर फिट है या नहीं। क्योंकि अगर मास्क को आपने सही तरीके से नहीं लगाया तो आपके अंदर वायरस प्रवेश कर सकता है।

तमाम डॉक्टर्स फिटिंग के मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। क्योंकि अब वायरस हवा में भी घुल चुका है। बेहतर होगा अगर आप N95 मास्क और थ्री प्लाई सर्जिकल मास्क पहनें। इसमें आपको डबल मास्क पहनने की जरूरत नहीं होगी।

डॉक्टर की सलाह, Covid से बचने के लिए पहनें अच्‍छी फिटिंग वाला मास्‍क; बोलते समय इसे उतारना पड़ेगा भारी

​सेंटर्स से वैक्सीन लें, वायरस नहीं

वायरल वीडियो में मुंबई के फिजिशियन डॉक्टर तुषार गुप्ता अपने हाथ में कई पोस्टर कार्ड लिए दिख रहे हैं। इन कार्ड्स के जरिए ही वे कोविड सेंटर पर जाने से पहले सावधानियां बरतने को कह रहे हैं। पहले कार्ड में उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन सेंटर्स पर हेल्थ केयर हमें टीका प्रोवाइड करा रहे हैं और वहीं पर भारी संख्या में मौजूद भीड़ हमें वायरस से संक्रमित कर सकती है।

वहां पर जाकर आप सिर्फ वैक्सीन का डोज लें न कि वायरस से संक्रमित हों। लेकिन ये कैसे संभव है और हम कैसे भीड़ में मौजूद संक्रमण से खुद का बचाव कर सकते हैं, इस पर डॉक्टर ने कुछ जरूरी बातें बताई हैं।

कोविड रिकवरी के बाद जरूर करवा लें ये Test, वरना हो सकते हैं गंभीर परिणाम

Gloves पहनकर जाएं वैक्सीनेशन सेंटर

gloves-

अगर आप वैक्सीनेशन सेंटर जा रहे हैं तो ग्लब्ज को कैरी करना ना भूलें। क्योंकि हो सकता है वहां जाने-अंजाने में आप कुछ ऐसी सरफेस यानी सतहों को छू लें जिन पर वायरस मौजूद हो। इस पर तमाम शोध भी आ चुके हैं कि कोरोना वायरस सतहों पर भी हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा आप बाहर जाते समय ग्लब्ज का प्रयोग करें।

कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद इन 6 बातों का रखें ध्यान, वरना दोबारा हो सकते हैं संक्रमित

​साथ में ले जाएं सैनिटाइजर

भले ही वैक्सीन का डोज हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करेगा लेकिन पहले आप खुद की संक्रमण से सुरक्षा करें। इसलिए आप वैक्सीनेशन सेंटर्स पर भी सैनिटाइजर को साथ रखना न भूलें। जब भी आपका किसी सरफेस जैसे दरबाजे, पोल या चेयर या फिर किसी व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो खुद को सैनिटाइज करें। साथ ही मोबाइल और पर्स जैसी चीजों पर आप डिसइनफेक्टिड स्प्रे का छिड़काव करें।

​वैक्सीनेशन सेंटर पर न करें किसी से बात

अक्सर ऐसा होता है कि तमाम लोग जब भी किसी पब्लिक प्लेस पर अपने परिचित को देखते हैं तो हाथ मिलाते हैं या गले लगते हैं। लेकिन डॉ. का कहना है कि वैक्सीनेशन सेंटर आप ये गलती न करें। वहां पर किसी से हाथ मिलाएं और न ही किसी से बातचीत करें। डोज लें और अपने घर को प्रस्थान करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here