सुपरफास्ट पार्सल सर्विस की तैयारी, वंदे भारत फ्रेट ट्रेन का 130 किमी/घंटे की रफ्तार से सफल ट्रायल

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे सुपरफास्ट पार्सल और माल ढुलाई सेवा की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा रहा है। भारत की पहली वंदे भारत फ्रेट ट्रेन का सफल ट्रायल रन किया गया। वेस्ट सेंट्रल रेलवे के कोटा-रोहल खुर्द सेक्शन पर ट्रेन का परीक्षण 130 किमी/घंटे की रफ्तार से किया गया।

ट्रायल का उद्देश्य यह जांचना था कि वंदे भारत तकनीक पर आधारित ट्रेन तेज गति से पार्सल और अन्य सामान का परिवहन करने में कितनी सक्षम है। परीक्षण RDSO और ICF की टीमों की निगरानी में हुआ।इस दौरान रीजेनरेटिव एनर्जी, थर्मल कैपेसिटी, ट्रैक्शन, ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और माल लदे होने की स्थिति में झटकों यानी जर्क लेवल समेत कई तकनीकी पहलुओं की जांच की गई। सफल परीक्षण के बाद भारतीय रेलवे की तेज और समयबद्ध पार्सल सेवा की दिशा में उम्मीदें बढ़ी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here