Princess Diana former bodyguard claim about her | प्रिंसेस डायना के पूर्व बॉडीगार्ड का दावा, कहा-शादी के दबाव के कारण हुई मौत

नई दिल्‍ली: प्रिंसेस डायना (Princess Diana) के पूर्व बॉडीगार्ड में से एक ने हाल ही में एक इंटरव्‍यू में कहा है कि प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) के साथ हाई-प्रोफाइल शादी के दबाव के कारण उनकी मौत हुई. यह कपल सार्वजनिक तौर पर अलग हो चुका था.

पूर्व सैन्य पुलिस ली सेन्‍सम ने कहा कि डायना के बीबीसी को अपनी शादी के बारे में विनाशकारी इंटरव्‍यू देने के बाद उन पर सार्वजनिक तौर पर सख्‍ती से नजर रखी जाने लगी थी. बता दें कि सेन्‍सम उन 278 गवाहों में से एक थे, जिनसे 2008 में डायना की मौत के बाद पूछताछ की गई थी. ली ने यह दावा ‘संडे मिरर’ को दिए गए एक इंटरव्‍यू में किया है. उन्‍होंने कहा कि वेल्स के राजकुमार के साथ उनकी शादी को लेकर की जा रही जांच उनके लिए आखिरी लड़ाई साबित हुई.

ये भी पढ़ें:- बेटी के भविष्य के लिए बड़े काम की है ये योजना, टैक्स के अलावा मिलेंगे ये फायदे

ली ने यह भी कहा कि वह अपनी शाही शादी को सबके सामने पेश करने में पस्‍त हो गईं थीं, जो सबकी आंखों के सामने टूट गई थी. डायना की मौत से एक महीने पहले की जुलाई 1997 में सेंट ट्रोपेज में प्रिंसेस के उस फैमिली हॉलीडे को याद करते हुए ली ने कहा, ‘यह ऐसा था जब एक लड़ाकू मरने से पहले आखिरी बार उठने की कोशिश करता है.’

ये भी पढ़ें:- आनंद विहार में दिखी लोगों की भारी भीड़, जानें क्या रही वजह

ली ने बताया कि उस इंटरव्‍यू के बाद डायना की जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी. उन्‍होंने यह भी याद किया कि कैसे डायना से उनकी पवित्रता को लेकर लगातार पूछताछ की जाती थी. उन्होंने कहा, ‘बहुत से लोगों ने कहा कि प्रिंसेस पागल थीं, लेकिन मुझे मानवीय व्यवहार जैसी विभिन्न चीजों में प्रशिक्षित किया गया है. मुझे उनमें ऐसा कोई लक्षण नहीं दिखा, जिसके उन पर आरोप लगाए गए. वह एक नॉर्मल शख्सियत थीं. उन्‍होंने कहा, ‘क्‍या आप कल्‍पना कर सकते हैं कि कोई आपको पागल कहे, जबकि आप ऐसे नहीं हैं? ऐसा होना एक भयानक अहसास होता है. वह बेहद संतुलित, प्यारी, देखभाल करने वाली महिला थीं. वह एक अद्भुत मां थी. वह मजाकिया थीं.’ 

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here