Princess Haya paid her bodyguard lover to keep quiet about their affair | राजकुमारी का Bodyguard से अफेयर, मुंह बंद रखने के लिए लुटाई करोड़ों की रकम

लंदन: जॉर्डन (Jordan) की राजकुमारी और बाद में दुबई के शासक शेख की छठीं पत्नी हया बिन्त हुसैन (Princess Haya bint Hussein) का उनके बॉडीगार्ड के साथ संबंध था. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राजकुमारी हया ने बॉडीगार्ड के साथ अपने संबंधों को छिपाने के लिए करोड़ों की रकम लुटा दी, लेकिन ये छिप नहीं पाया और उन्हें बिना बताए ही दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम (Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum) ने तलाक दे दिया था.

साल 2016 से 2018 तक अफेयर, 2019 में तलाक
ब्रिटेन के कोर्ट में चली सुनवाई के आधार पर समझा जा रहा है कि अफेयर 2016 में शुरू हुआ था और तभी वह बॉडीगार्ड राजकुमारी हया के लिए पूरी तरह काम करने लगा. रिपोर्ट के मुताबिक, 46 साल की राजकुमारी हया के ब्रिटेन के 37 साल के बॉडीगार्ड रसेल फ्लॉवर (Bodyguard Russell Flawer) के साथ अफेयर करीब 2 साल तक चला. यह भी कहा जा रहा है कि राजकुमारी हया ने तीन अन्य बॉडीगार्ड को भी रसेल के साथ अपने रिश्ते पर चुप रहने के लिए करोड़ों रुपये दिए. राजकुमारी हया अपने बॉडीगार्ड को काफी महंगे गिफ्ट दिया करती थीं जिनमें 12 लाख की घड़ी और 50 लाख की बंदूक जैसी चीजें शामिल थीं. हालांकि दुबई के शासक ने राजकुमारी हया को बताए बिना ही शरिया कानून के तहत फरवरी 2019 में उन्हें तलाक दे दिया था.

साल 2018 में दुबई से भाग निकली थी राजकुमारी हया
राजकुमारी हया साल 2018 में दुबई छोड़ चुकी हैं और कई साल से ब्रिटेन में रह रही हैं. बच्चों की कस्टडी को लेकर राजकुमारी हया ने ब्रिटेन की अदालत में मुकदमा किया था और हया के पक्ष में फैसला आया. राजकुमारी हया दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की छठी और सबसे कम उम्र की पत्नी रही थीं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here