बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बीते कुछ दिनों पहले दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स नाइट्स (Grammy Awards 2020) में अपने पति निक जोनस संग पहुंची थी। ग्रैमी 2020 से जुड़ी प्रियंका चोपड़ा की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। लेकिन इन तस्वीरों के सामने आने के बाद प्रियंका को कुछ इस तरह अपना बचाव करना पड़ा।
Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हर बार कुछ न कुछ ऐसा कर जाती हैं जो दूसरों की जुबान पर रहता है। एक तरफ जहां जानलेवा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े सितारे आगे आ रहे हैं, तो वहीं विदेश में रहते हुए भी देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा भी सबकी वाहवाही बटोर रही हैं। सोशल एक्टिवटीज में काफी सक्रिय रहने वाली इस एक्ट्रेस ने पीएम रिलीफ फंड में डोनेशन दिया है। वैसे कुछ भी हो, कभी अपनी दरियादिली से तो कभी अपने फैशन सेंस से अच्छे-अच्छों को मात देने वाली प्रियंका हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन एक बार मैडम से एक ऐसी चूक हो गई थी जिसके चलते ट्रोलर्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया था। जी हां, मामला इतना गरमा गया था कि मैडम को अपना बचाव करने के लिए खुद आगे आना पड़ा।
आप सभी को दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स नाइट्स (Grammy Awards 2020) की वो शानदार शाम तो याद ही होगी। जब देसी गर्ल उर्फ प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पहुंची हुई थीं। इस इवेंट नााइट में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस अकेले नहीं थे बल्कि उनके साथ उनके दोनों भाई और प्रियंका की जेठानियां सोफी टर्नर और डेनिएल जोनस भी मौजूद थीं। 62वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की तस्वीरें सामने आने के बाद हर कोई दंग रह गया। जी हां, प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में अब तक की सबसे बोल्ड ड्रेस में नजर आईं। इस बड़े इवेंट के लिए अभिनेत्री ने आइवरी कलर के सेक्विन फ्रिंज स्लीव्स वाले सैटिन डीप फ्रंट ओपन कीमोनो गाउन को पहना हुआ था। जो कि एक्ट्रेस की गर्दन से लेकर नाभि तक खुला हुआ था। (ये भी पढ़ें: इन तस्वीरों में दिखती है दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की असली खूबसूरती)

फेमस डिज़ाइनर Ralph and Russo द्वारा डिजाइन की हुई इस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा गजब की खूबसूरत लग रही थीं। मिनिमल मेकअप स्मोकी आईज और उनके खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रहे थे। एक तरफ प्रियंका के हॉलीवुड फैंस ने उनके इस गाउन पर जहां सेक्सी-हॉट जैसे कमेंट किए, वहीं इंडियन फैंस ने उनके भारतीय होने पर सवाल उठा दिए। इतना ही नहीं, कुछ फैंस ने यहां तक कह दिया कि विदेश जाकर प्रियंका अपने देश का कल्चर भूल गई हैं। कुछ यूजर्स ने उनकी इस तस्वीर पर शर्म करो जैसे असहज लफ्जों का भी इस्तेमाल किया। यही नहीं कुछ लोगों ने उनके इस स्टाइल की तुलना हॉलिवुड ऐक्ट्रेस और सिंगर जेनिफर लोपेज तक से कर दी थी।

अभिनेत्री के इस लुक से बेहद नाराज दिखे फैंस ने बहुत हद तक उन्हें इमोशनल कर दिया जिसके चलते उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक ऐसा पोस्ट किया जिसे देखने के बाद ट्रोलर्स की बोलती बंद हो गई। इसी कड़ी में प्रियंका ने लिखा, “मैं सोच रही थी कि इस साल की शुरुआत कितनी रोमांचक रही है और अभी तो सिर्फ जनवरी का महीना ही गुजरा है। जिन लोगों से आप प्यार करते हो उन्हें हमेशा प्यार करें। आप जैसी जिंदगी जीना चाहते हैं वैसी ही जिएं। मुझे जो प्यार मिला है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं, और जो नहीं मिला उसके लिए भी आप सभी का आभार। इतना ही कहूंगी कि अपने आसपास के लोगों के प्रति दयालु रहें। यह किसी के भी लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि जीवन एक बड़ा उपहार है।” (ये भी पढ़ें:जब पहली बार इस मॉडल ने पहनी बिकिनी, तो रातों-रात आ गए 50 हजार खत)

रेकमेंडेड खबरें
Source link


