Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को 38 साल की हो गई हैं। मजबूत पर्सनैलिटी वाली यह बाला न सिर्फ अपने फैन्स बल्कि दूसरी फीमेल ऐक्ट्रेसेस के लिए भी इंस्परेशन की तरह हैं। फैशन के मामले में भी इस अदाकारा को कई हसीनाएं कॉपी करती नजर आ जाती हैं। पीसी चाहे अपने पति के साथ डेट पर हों या फिर रेड कार्पेट पर, उनका लुक हमेशा ही शानदार नजर आता है। कुछ ऐसा ही ऑसम लुक तब देखने को मिला था, जब प्रियंका ने पिछले साल यूएस में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था।
साल 2018 में शादी करने के बाद मिस से मिसिज बन चुकी प्रियंका चोपड़ा के लिए उनके पति निक जोनस ने 2019 में बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए शानदार पार्टी थ्रो की थी। इसमें ऐक्ट्रेस के क्लोज फ्रेंड्स से लेकर रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। अपने बर्थडे पर छा जाने के लिए प्रियंका ने सेक्सी लुक को चुना था।

प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस को लेने का है मन? लोन लेने के लिए तैयार हो जाएं
ऐक्ट्रेस ने रेड कलर की शॉर्ट लेंथ ड्रेस पहनी थी। इस पर ओवरऑल रेड सीक्वंस वर्क किया गया था। मिनी ड्रेस में फ्रंट में कटआउट डिजाइन थी और वेस्ट पर टाइंग बेल्ट था। यह आउटफिट प्रियंका के कर्वी फिगर को हाईलाइट करते हुए, सेक्सी वाइब्स दे रही थी। ‘देसी गर्ल’ की यह ड्रेस 16Arlington ब्रैंड की थी।

प्रियंका ने इसके साथ लाइट वेट ईयररिंग्स पहने थे और साथ में एक छोटा गोल्डन पर्स कैरी किया था। इस क्लच पर्स का डिजाइन लिपस्टिक शेप में था, जिसमें नीचे का हिस्सा गोल्डन और ऊपर का पोर्शन रेड कलर का था। इसमें लगे क्रिस्टल इसे प्रियंका की ड्रेस से परफेक्ट मैच बनाते हुए, ब्लिंग एलिमेंट को और बढ़ा रहे थे। प्रियंका चोपड़ा का यह पर्स Judith Leiber Couture ब्रैंड का था।
अगर नहीं चाहते कर्ज में डूबना तो, प्रियंका चोपड़ा के इस पर्स को खरीदने के बारे में आप सोचे भी ना

बात करें कीमत की, तो प्रियंका की मिनी ड्रेस की प्राइस करीब 85 हजार रुपये थी। वहीं उनके यूनीक डिजाइन वाले पर्स की कीमत करीब सवा 4 लाख रुपये थी। अब भई जो अदाकारा एक इंस्टाग्राम पोस्ट से ही करोड़ों कमा लेती हो, उसके लिए अपने बर्थडे पर स्पेशल दिखने के लिए इतना खर्च करना तो शायद बनता ही है।

वैसे ये बात भी माननी पड़ेगी कि इस ग्लैमरस लुक में प्रियंका देसी टच ऐड करना नहीं भूली थीं। उन्होंने अपने फुल वेस्टर्न लुक के साथ मांग में सिंदूर भी लगाया था, जिसे देख उनके इंडियन फैन्स और भी ज्यादा खुश हो गए थे।


Source link


