Priyanka chopra expensive: प्रियंका चोपड़ा की इस घड़ी की कीमत है इतनी कि आप खरीद सकते हैं 1BHK फ्लैट – priyanka chopra super expensive chopard rose gold watch

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ऐमजॉन के साथ अपनी एक्सपेंसिव डील के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। वैसे यह बाला पैसों के लिए जितनी मेहनत करती है, उतना ही उसे स्पेंड भी करती है और यह बात खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में मानी थी। इसका एक एग्जाम्पल तब भी देखने को मिला था, जब प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ स्पॉट हुई थीं और हाथों में उन्होंने इतनी महंगी घड़ी पहनी थी कि उतने में कोई 1BHK फ्लैट खरीद सकता है।

साल 2019 में जब प्रियंका चोपड़ा ने कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया, तो उससे पहले वह अपने पति के साथ डिनर डेट इंजॉय करती नजर आई थीं। इस डेट के लिए पीसी ने ऑल वाइट क्लोद्स चुने थे। उन्होंने शिमरी वाइट स्कर्ट पहनी थी, जो पेंसिल स्कर्ट डिजाइन में थी। इसमें एक लेग पर स्लिट भी थी, जो उसमें सेक्सी टच ऐड कर रही थी।

NBT

फोटो साभार: इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस को लेने का है मन? लोन लेने के लिए तैयार हो जाएं

फिगर हगिंग स्कर्ट के साथ प्रियंका ने वाइट ब्लेजर जैकेट पहनी थी, जो उनके कर्व्स पर बिल्कुल फिट बैठ रही थी। इसके फ्रंट में वी नेकलाइन डिजाइन बोल्ड टच ऐड करती दिखी थी। प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ पंप्स हील्स पहनी थीं और हाथ में मैचिंग वाइट पर्स कैरी किया था।

NBT

फोटो साभार: इंस्टाग्राम

अगर नहीं चाहते कर्ज में डूबना तो, प्रियंका चोपड़ा के इस पर्स को खरीदने के बारे में आप सोचे भी ना

इस पूरे लुक में उनकी रोज गोल्ड वॉच सबसे ज्यादा शाइन कर रही थी। हाथों में उन्होंने इसके अलावा कोई और जूलरी नहीं पहनी थी। बाद में इस अदाकारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वॉच का एक क्लोज लुक भी शेयर किया था, जिसमें देखा जा सकता था कि वह Chopard ब्रैंड की थी। यह स्विस कंपनी लग्जरी वॉचेज बनाने के लिए जानी जाती है।

प्रियंका चोपड़ा को शादी में अपनी सास से तोहफे में मिला था लाखों का यह गहना

NBT

फोटो साभार: इंस्टाग्राम

प्रियंका की वॉच को 18 कैरट रोज गोल्ड से बनाया गया था। इसके सिल्वर डायल पर डायमंड लगाए गए थे। वॉच की खास बात उसके मूविंग डायमंड्स थे, जो Chopard वॉचेज का सिग्नेचर डिजाइन है। इसकी कीमत स्विस करंसी में 38200 थी, जो भारतीय रुपये में करीब 30 लाख रुपये के बराबर है, जिसमें न जाने आप क्या-क्या खरीद सकते हैं।

NBT

प्रियंका की महंगी घड़ी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here