Priyanka Chopra is not it romantic dress look like her wedding dress -जब प्रियंका चोपड़ा ने पहन ली ऐसी ड्रेस, निक जोनस की निगाहें बस उन पर ही ठहर गईं Photogallery

1/6

जब प्रियंका पर आकर ठहर गईं निक की निगाहें

जब प्रियंका पर आकर ठहर गईं निक की निगाहें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) सुर्खियों में रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। चाहे वह कैजुअल आउटिंग पर निकली हों या फिर रेड कार्पेट पर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करा रही हों, प्रियंका इस बात को अच्छे से जानती हैं कि कैसे अपने स्टाइल स्टेटमेंट से दूसरों को इम्प्रेस करना है।लेकिन क्या आप जानते हैं एक मौका ऐसा भी आया था जब निक जोनस की नजरें उन पर से हटने का नाम ही नहीं ले रही थीं। जी हां, अपनी फिल्म ‘Isn’t It Romantic’ के प्रीमियर लीग में पहुंचीं प्रियंका इस दौरान इतनी स्टाइलिश नजर आ रही थीं कि निक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

2/6

एकदम वेडिंग गाउन जैसी ही थी ड्रेस

एकदम वेडिंग गाउन जैसी ही थी ड्रेस

फिल्म के प्रीमियर में प्रियंका चोपड़ा ने जो गाउन पहना हुआ था वह बिल्कुल वैसा ही था जैसे उनकी वेडिंग ड्रेस थी। voluminous गोल्ड फ्लोरल प्रिंट स्कर्ट के साथ अटैच लॉन्ग टेल उनके वेडिंग लुक की याद दिला रही थी।

3/6

जब नजरे नहीं हटा पाए निक

जब नजरे नहीं हटा पाए निक

Vivienne wood की डिज़ाइन की हुई स्ट्रैपलेस गुलाबी सेक्विन चोली और voluminous गोल्ड फ्लोरल प्रिंट फ्लेयर्ड गाउन में प्रियंका इतनी अट्रैक्टिव लग रही थीं कि निक जोनस एक बार को उन पर से अपनी नजरे नहीं हटा पाए।

4/6

ड्रेस ही नहीं सैंडल भी बने आकर्षक का केंद्र

ड्रेस ही नहीं सैंडल भी बने आकर्षक का केंद्र

प्रियंका चोपड़ा की लॉन्ग स्किमिंग ट्रेन ड्रेस ही नहीं बल्कि bronze जिमी चू सैंडल भी उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे थे। प्रियंका की ड्रेस की सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने लॉन्ग टेल को एक साइड डाला हुआ जिससे उनके सैंडल को अपीयर होने का पूरा मौका मिला।

5/6

प्रियंका-निक की उपस्थिति ने लूटा दिल

प्रियंका-निक की उपस्थिति ने लूटा दिल

इस दौरान जहां प्रियंका ह्युब स्टड इयररिंग्स, एक ब्रूमनी रिंग और अपनी सगाई की अंगूठी को पहने हुए नजर आईं, तो वहीं उनके पति निक जोनस ग्रे टीस और सूट में अपनी पत्नी को कम्पलीट करते दिखाई दिए।

6/6

बेहद गॉर्जियस लग रही थीं प्रियंका

बेहद गॉर्जियस लग रही थीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा के ओवरऑल लुक की बात करें तो वह इस पिंक एंड गोल्डन ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। वहां मौजूद कैमरों के हर एंगल ने प्रियंका के ग्लैमरस लुक को निहारने का काम किया।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here