Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

कहते हैं मोहब्बत में डूबा हुआ पति अपनी पत्नी को खुश करने के लिए कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करता रहता है। कभी अल्फाजों से, कभी जज्बातों से तो कभी तस्वीरों से, और ऐसा हो भी क्यों न। यही वह समय होता है जब प्यार के पंछी दुनिया की सुधबुध छोड़ बस सारा समय एक-दूसरे के साथ बिताने को बेताब रहते हैं। लेकिन जरा सोचिए जब शादी के तुरंत बाद आपकी पत्नी या पति आपको छोड़ काम पर निकल जाए तो फिर क्या।
हमारी तरह सोच में पड़ गए न आप भी। ऐसा ही हमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ देखने को मिला, जिन्होंने अपना हनीमून पीरियड एन्जॉय करने के बजाए शादी के तुरंत बाद काम पर जाना ज्यादा पसंद किया। साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ जोरों-शोरों से शादी के बंधन में बंधने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी को अभी जुम्मा-जुम्मा चार दिन ही हुए थे कि वह नई दिल्ली में एक डेटिंग ऐप को लॉन्च करने पहुंच गईं। फ्रेंच डिजाइनर के कपड़े और इटैलियन लेदर की सैंडल, जानें प्रियंका चोपड़ा ने इस लुक पर कितना किया खर्च

हालांकि, प्रियंका को यूं एकदम से काम पर आता देख कर किसी के लिए काफी हैरान करने वाला था, लेकिन नई दुल्हन के स्टाइल ने हर किसी को उनका दीवाना बना दिया। जी हां, न्यूली मैरिड यानी प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में लंदन की फेमस ब्रांड Ralph and Russo की डिज़ाइन की हुई व्रैप पीच ड्रेस में नजर आई थीं, जिसे उन्होंने न्यूड सॉफ्ट टोन मेकअप और सॉफ्ट कर्ल्स के साथ स्टाइल किया था।

इस ड्रेस की सबसे अच्छी बात यह थी कि वह प्रियंका के मंगलसूत्र और मांग में लगे सिंदूर को काफी अच्छे से उभारने का काम कर रही थी। वहीं, कमर के बीचों-बीच लगी गोल्डन चेन प्लेटेड बेल्ट उनके परफॉस्ट फिगर को फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही थी।
भले ही यह इवेंट पूरी तरह से विदेशी था, लेकिन इस दौरान भी वह गोल्ड चेन वाला टीयर शेप्ड डायमंड मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाना नहीं भूलीं। प्रियंका के देसी अंदाज़ की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। वहीं, बात करें निक जोनस की तो वह ग्रे सूट के साथ नीली टीस पहने हुए दिखाई दिए। ‘प्रेगनेंट हैं प्रियंका चोपड़ा’, एक्ट्रेस के इस लुक को लेकर उड़ी थी यह अफवाह

खैर, हम तो यही कहेंगे कि अभी प्रियंका के हाथों से मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि वह अपने काम की तरफ निकल पड़ीं। हालांकि, प्रियंका का यह स्टाइल वर्किंग नई दुल्हनों के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप भी अपनी शादी के बाद अपने फ्रेंड्स या कलीग्स के साथ पार्टी की योजना बना रही हैं तो इस तरह से खुद को स्टाइल करना न भूलें।
Source link


