priyanka chopra mangalsutra: जब असली शादी से पहले ही लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को बता दिया था ‘शादीशुदा’, वजह बना था ये ब्रेसलेट – when people thought priyanka chopra has secretly married nick jonas because of her bracelet

बॉलिवुड सिलेब्स को लेकर कोई न कोई रूमर चलते ही रहते हैं। खासतौर से उनके रिलेशनशिप से लेकर शादी तक के कयास लगाने में लोग अपनी इमेजिनेशन पावर का यूज करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही एक बार प्रियंका चोपड़ा के साथ जब हुआ था, तब ऐक्ट्रेस ने खुद ऐसा रिस्पॉन्स दिया था, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता था कि इन कॉमेंट्स ने उन्हें कितना हैरान किया।

‘शादी कर ली क्या?’
दरअसल, प्रियंका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसमें वह हमेशा की तरह ग्लैमरस लग रही थीं। इस तस्वीर को देख लोगों का अदाकारा की तारीफ करना, तो तय ही था। हालांकि, कुछ यूजर्स का ध्यान पीसी के ब्रेसलेट ने ज्यादा खींचा। इस फोटो में प्रियंका एक हाथ में ब्लैक बीड्स का ब्रेसलेट पहनी नजर आई थीं, जिसका लुक बिल्कुल ब्रेसलेट मंगलसूत्र जैसा लग रहा था।

फोटो साभार: सोशल मीडिया

बस इस डिजाइन को देखना था और लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिए। उन्होंने ‘प्रियंका ने सीक्रेट मैरिज कर ली क्या?’, ‘क्या प्रियंका हाथ में मंगलसूत्र पहनी हैं?’ जैसे कई कॉमेंट्स किए।

दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय तक, इन बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस के पास है सबसे महंगे मंगलसूत्र

ऐक्ट्रेस को देना पड़ा जवाब
शादी के कयास से जुड़े इतने कॉमेंट्स आए कि खुद प्रियंका चोपड़ा को रिप्लाई देना पड़ा। उन्होंने अटकलों पर विराम लगाते हुए लिखा था, ‘हाहाहा! अटकलों की नई सीमा छू ली गई है। ये ईवल आई है! अब शांत हो जाइए! मैं जब भी शादी करूंगी, तो जरूर बताऊंगी। मेरी शादी कोई सीक्रेट नहीं होगी LOL’।

ऐसा है प्रियंका का असली मंगलसूत्र
प्रियंका चोपड़ा काफी स्टाइलिश हैं, तो भला उनका मंगलसूत्र कैसे नॉर्मल डिजाइन का हो सकता है। ऐक्ट्रेस के लिए खास मंगलसूत्र को डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था।

प्रियंका का मंगलसूत्र

इस गोल्ड चेन वाले मंगलसूत्र में नीचे की ओर काले मोती थे और बीच में टीयर शेप डायमंड लॉकेट था, जिस पर तीन हीरे जड़े गए थे। इसे इस तरह डिजाइन किया गया था कि प्रियंका अपने मंगलसूत्र को आसानी से वेस्टर्न कपड़ों के साथ भी पहन सकें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here