lifestyle priyanka chopra walk the ramp for mijwan fashion show
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
जब प्रियंका की कमर पर थीं लोगों की नजरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही आज विदेशी सरजमीं पर अपना नाम रोशन कर रही हों लेकिन एक वक़्त ऐसा भी था जब रैंप पर उनको देख हर किसी की सांसें थमी की थमी रह जाती थीं। हालांकि, प्रियंका का खुमार लोगों के बीच अभी भी कम नहीं हुआ है लेकिन अब वह कभी-कभार ही रैंप पर नजर आती हैं। ऐसा ही हमें कुछ शबाना आजमी के मिजवान फैशन कंसर्ट में देखने को मिला था, जब रैंप पर उतरी प्रियंका को देखकर हर किसी की निगाहें बस उनकी कमर के आस-पास ठहर गई थीं।
2/6
ऐसा क्या था कमर में

मुंबई के ग्रैंड हयात में आयोजित फैशन शो में प्रियंका पीच कलर का लहंगा पहने नजर आई थीं। इस लहंगे में प्रियंका की कमर के बीचों-बीच हुई नेवल पियर्सिंग ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था।
3/6
ओवरऑल लुक था टॉप

इस इवेंट के लिए प्रियंका ने फेमस डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा का पीच एंड गोल्डन लहंगा पहना था जो उनके परफेक्ट फिगर को काफी अच्छी शेप दे रहा था। यही नहीं, साइड में डाला हुआ जालीदार दुपट्टा भी एकदम कमाल था।
4/6
डिजाइनिंग पर आ जाएगा दिल

प्रियंका के इस लहंगे को बड़े सुनहरे मोटिफ्स और पैचवर्क बॉर्डर के साथ डिज़ाइन किया गया गया था। जिसके साथ ट्यूब कट चोली और ट्यूल दुपट्टा उनके इस लुक को अट्रैक्टिव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था।
5/6
मेकअप में हमेशा लगीं प्रीटी

प्रियंका चोपड़ा में एक बात तो है वह जो कुछ भी पहनती हैं या करती हैं उसमें कमाल की नजर आती हैं। ऐसा ही कुछ उनका इस ड्रेस के साथ भी था। किए गए सटल मेकअप और खुले बालों ने हर किसी का दिल जीत लिया। हालांकि, प्रियंका बिना किसी एक्सेसरीज के भी काफी सुंदर लग रही थीं।
6/6
पियर्सिंग का नहीं चला पता

प्रियंका जब रैंप पर अपनी खूबसूरती का डंका बजा रही थीं, तब हर किसी की नजरें उनके चेहरे और स्टाइल से ज्यादा उनकी नाभि पर थीं। हालांकि, प्रियंका ने नेवल पियर्सिंग कब कराई? इसका तो ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया, लेकिन जो भी हो प्रियंका ने एक बार फिर अपने स्टाइल से अच्छे अच्छों को मात दे दी।
Source link


