Priyanka Gandhi cannot tell the difference between wheat and barley crops: BJP MP – गेहूं और जौ की फसल में अंतर नहीं बता सकतीं प्रियंका गांधी: बीजेपी सांसद

गेहूं और जौ की फसल में अंतर नहीं बता सकतीं प्रियंका गांधी: बीजेपी सांसद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटो).

नई दिल्ली:

भाजपा (BJP) सांसद अरुण सिंह (Arun Singh) ने केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को समर्थन देने को लेकर कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) पर निशाना साधते हुए मंगलवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता को कृषि की कोई जानकारी नहीं है और वह गेहूं एवं जौ की फसल में अंतर नहीं बता सकतीं.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

सिंह ने वृंदावन कुंभ में संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें मूर्ख बना रहे हैं, लेकिन चुनाव में लोग उन्हें मूर्ख बनाएंगे और भाजपा के लिए मतदान करेंगे.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी गेहूं और जौ की फसल में अंतर नहीं बता पाएंगी.” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और वाम दलों समेत विपक्षी दल अपने राजनीतिक हितों के लिए किसानों के प्रदर्शन को समर्थन दे रहे हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here