priyanka gandhi in indira gandhi saree: जब बच्चन परिवार के फंक्शन में दादी इंदिरा गांधी की 50 साल पुरानी साड़ी पहनकर पहुंची थीं प्रियंका गांधी – priyanka gandhi had worn indira gandhi silk saree in kunal kapoor naina bacchan wedding reception

प्रियंका गांधी को लेकर अक्सर कहा जाता है कि उनमें अपनी दादी इंदिरा गांधी की झलक नजर आती है। उनकी हेयरस्टाइल से लेकर उनका पहनावा तक पूर्व पीएम से काफी मिलता-जुलता लगता है। वैसे प्रियंका का अपनी दादी से लगाव भी काफी ज्यादा था। यही वजह है कि वह कई बार उनकी साड़ी में भी दिखाई दे जाती हैं।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बच्चन परिवार और गांधी परिवार के बीच के संबंधों के बारे में सभी जानते हैं। दोनों परिवारों के सदस्यों को कई बार खास पारिवारिक आयोजनों में शरीक होते भी देखा गया है। ऐसा ही एक मौका था अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन की शादी का, जिसके एक कार्यक्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शरीक हुई थीं। हालांकि, जिस बात ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह थी प्रियंका की साड़ी, जो इंदिरा गांधी ने दशकों पहले पहनी थी।

अप्रैल 2015 में मुंबई में ऐक्टर कुणाल कपूर और अजिताभ बच्चन की बेटी नैना बच्चन शादी के बंधन में बंधे थे। ग्रैंड वेडिंग के बाद इस कपल के लिए शानदार रिसेप्शन भी रखा गया था, जिसमें बड़े-बड़े दिग्गज शरीक हुए थे। इनमें से एक प्रियंका गांधी भी रहीं, जो अपने पति के साथ इस समारोह का हिस्सा बनी थीं।

NBT

नैना बच्चन के रिसेप्शन में प्रियंका गांधी

प्रियंका ने इस मौके के लिए हमेशा की तरह एलिगेंट स्टाइल चुना था। उन्होंने पर्पल कलर की सिल्क की साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन थ्रेड से बूटी वर्क किया गया था। इस सिल्क की साड़ी के साथ उन्होंने गोल्डन ब्रोकेट का हाफ स्लीव्स ब्लाउज पहना था। जूलरी में उन्होंने पर्ल ड्रॉप ईयररिंग्स पहने थे और हाथ में मेन्स वॉच पहनी थी।

NBT

नैना बच्चन के रिसेप्शन में प्रियंका गांधी

फोटोज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका की उनकी दादी इंदिरा गांधी से तुलना शुरू हो गई थी। कई लोगों ने उस दौरान की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें पूर्व पीएम उसी साड़ी में देखी जा सकती थीं, जो प्रियंका ने बच्चन परिवार की रिसेप्शन पार्टी में पहनी थी।

NBT

अमेरिका के दौरे पर इंदिरा ने पहनी थी ये साड़ी

जानकारी के अनुसार, इस सिल्क की साड़ी को इंदिरा गांधी ने तब पहना था, जब वह 1966 में अमेरिका यात्रा पर गई थीं। इस यात्रा के दौरान तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति लेंडन जॉनसन द्वारा आयोजित डिनर में इंदिरा ने इस साड़ी को पहना था। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज और ब्रेसलेट पहने थे व बालों को क्लासिक पफ्ड हेयरस्टाइल दी थी।

NBT

इंदिरा गांधी

Web Title priyanka gandhi had worn indira gandhi silk saree in kunal kapoor naina bacchan wedding reception(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here