
इंदौर नगर निगम पर बुजुर्गों से बदसलूकी के आरोप
देश के सबसे साफ शहर इंदौर (Indore) से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कथित तौर पर शुक्रवार को नगरनिगम कर्मी, कमज़ोर-बेसहारा बुजुर्गों को एक गाड़ी में भरकर इंदौर-देवास हाईवे पर छोड़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो में निगम के कुछ कर्मचारी, एक बुजुर्ग कमजोर महिला और एक पुरुष बुजुर्ग को गाड़ी से उतारते और बैठाते हुए दिख रहे हैं. गाड़ी में कुछ और बुजुर्ग व उनका सामान नजर आ रहा है. वीडियो शिप्रा के आसपास का बताया जा रहा है. इस घटना पर कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है.
इंदौर, मप्र की ये घटना मानवता पर एक कलंक है। सरकार और प्रशासन को इन बेसहारा लोगों से माफी माँगनी चाहिए और ऑर्डर लागू कर रहे छोटे कर्मचारियों पर नहीं बल्कि ऑर्डर देनेवाले उच्चस्थ अधिकारियों पर ऐक्शन होना चाहिए। pic.twitter.com/r47k6Cc6Ox
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 30, 2021
यह भी पढ़ें
प्रियंका ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इंदौर, मप्र की ये घटना मानवता पर एक कलंक है। सरकार और प्रशासन को इन बेसहारा लोगों से माफी माँगनी चाहिए और ऑर्डर लागू कर रहे छोटे कर्मचारियों पर नहीं बल्कि ऑर्डर देनेवाले उच्चस्थ अधिकारियों पर एक्शन होना चाहिए.
अमानवीयता की हद है, वृद्ध सबको होना है @ChouhanShivraj अगर ये वीडियो प्रामाणिक है तो जिम्मेदारों पर ऐसी कार्रवाई हो जो नजीर बने, आरोप है कि फुटपाथ पर रहने वाले इन बेसहारा लोगों को देश के सबसे साफ शहर से फेंकने बाहर लाया गया था @GargiRawat@RajputAditi@alok_pandey@sushant_sayspic.twitter.com/9fI3nSKC2Z
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) January 29, 2021
बता दें कि वीडियो के सामने आने के बाद मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने नगर निगम उपायुक्त प्रताप सोलंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं, उन्हें भोपाल में नगरीय विकास संचालनालय अटैच किया गया है. इंदौर में आज हुई इस घटना के समय मौजूद नगर निगम के दो कर्मचारियों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए गए हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश देते हुए कहा कि बुजुर्गों के प्रति अमानवीय व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर इंदौर को निर्देश दिए हैंकि बुजुर्गों की समुचित देखभाल की जाए.

