बेरूत: लेबनान (Lebanon) के बेरूत (Beirut) शहर में प्रदर्शनकारियों के समुह ने शनिवार को सरकारी मंत्रालयों पर धावा बोल दिया और कई लेबनानी बैंकों के संघ के कार्यालयों को भी तोड़ दिया. वहीं कुछ उग्र प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर जाने वाली सड़क पर पिकैट को तोड़ने की कोशिश भी की, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के कई गोले दागे. इस दौरान पुलिस ने शॉट्स और रबर बुलेट के इस्तेमाल की भी पुष्टि की है.
बता दें कि प्रदर्शनकारियों का ये गुस्सा उस विनाशकारी विस्फोटे के कारण है जिसमें 158 लोग मारे गए थे और 6,000 से अधिक घायल हुए. लोग लगातार राजनेताओं के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. जिसके चलते यहां दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने विदेश मंत्रालय में तोड़-फोड़ की जहां उन्होंने राष्ट्रपति मिशेल औउन के एक चित्र को जला दिया, जिसमें कई राजनीतिक वर्ग के प्रतिनिधि थे, जिन्होंने दशकों तक लेबनान पर शासन किया था और उनका कहना था कि इसके मौजूदा गड़बड़ के लिए दोषी है.
ये भी पढ़ें:- क्या भारत-चीन दोबारा दोस्त बनेंगे? विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिया ये जवाब
ये पूरी वारदात इलाके में सीसीटीवी में भी कैद हो गई है, जिसमें करीब 10 हजार उग्र प्रदर्शनकारी मंत्रालय को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं प्रदशर्नकारियों ने वहां राजनेताओं से इस्तीफे की मांग करते हुए पोस्टर भी हवा में उठाए जिसमें लिखा था कि “तुम सब हत्यारे हो”.
एक प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को हुई इस हिंसक झड़प में एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा पीछा किए जाने के दौरान उक्त पुलिसकर्मी पास की एक इमारत में लिफ्ट शाफ्ट में गिर गया था, जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई. वहीं रेड क्रॉस ने अपने बयान में कहा कि झड़प में घायल हुए करीब 117 लोगों का उसने मौके पर ही इलाज किया है. जबकि अन्य 55 लोगों को गंभीर चोंटे होने के चलते अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने आगे बताया कि पत्थरों से घायल कई पुलिसकर्मियों का इलाज एम्बुलेंस के कर्मचारियों द्वारा किया गया है.
बेरूत में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने प्रदर्शनकारियों के शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का समर्थन किया और सभी को हिंसा से दूर रहने का आग्रह किया. दूतावास ने एक ट्वीट में यह भी कहा कि लेबनान के लोगों को एक योग्य नेता मिलना चाहिए जो उनकी बात सुने और पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए लोकप्रिय मांगों का महत्व दे.
LIVE TV

