भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 64 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही नगर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय खिलाड़ी क्रांति गौंड के टीम में होने के कारण लोगों की दिलचस्पी मुकाबले को लेकर और भी बढ़ गई थी।नगर के विभिन्न स्थानों पर LED स्क्रीन लगाकर लोगों ने मैच का आनंद लिया। क्रांति गौंड के निवास के बाहर भी बड़ी LCD स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी, जहां बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जुटे और पूरे मुकाबले का रोमांच देखा।क्रांति के परिवार में भी मैच को लेकर खास उत्साह रहा। उनके पिता, भाई-बहन और परिजन लगातार मैच पर नजर बनाए रहे। परिवार ने क्रांति की मेहनत और प्रतिभा पर विश्वास जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।भारत की शानदार जीत के बाद नगरवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए भारतीय टीम और क्रांति गौंड को बधाई दी। लोगों ने कहा कि क्रांति क्षेत्र का गौरव हैं और उनके प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र का नाम देशभर में रोशन हो रहा है।
- Breaking News
- states
- Bundelkhand
- Cricket
- Delhi
- Madhya Pradesh
- Nation
- Social Viral
- The World
- views and opinions
- स्पोर्ट्स


