quick mehendi designs: Simpla Mehndi Designs: वट सावित्री पर रचाएं मेहंदी की ये लेटेस्‍ट डिजाइन, बढ़ जाएगी हाथों की खूबसूरती – vat savitri vrat 2020 latest mehndi henna designs ideas to apply on hands see photos

NBT

हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष 22 मई 2002 को वट सावित्री मनाया जाएगा। यह व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु और उनकी सलामती के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं सारा दिन उपवास रखने के बाद वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा की सभी रस्‍में निभाने से पहले महिलाएं पूरा सोलह श्रृंगार करती हैं।

इस व्रत की तैयारी हफ्तों पहले से ही शुरू हो जाती है। नई बहुओं में तो इस व्रत का क्रेज देखते ही बनता है। हाथों में भरी-भरी चूड़ियों के साथ खूबसूरत डिजाइन वाली मेहंदी का अपना अलग ही लुक नजर आता है। मेहंदी लगाने की परंपरा बेहद पुरानी है जो आज भी चली आ रही है। इसे सोलह श्रृंगार का ही एक हिस्‍सा माना जाता है। करवा चौथ हो या फिर वट सावित्री का व्रत, मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप इस खास पर्व के लिए एक अच्‍छी मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो यहां से आइडिया लेना न भूलें।

भरवा मेहंदी डिजाइन



नई शादी-शुदा महिलाओं के हाथों में भरवा डिजाइन की मेहंदी काफी अच्‍छी लगती है। इसका ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। यह जिस हाथ पर भी रच जाए, उस हाथ की खूबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं। अगर आपके पास समय है तो इस डिजाइन को ट्राय करना बिल्‍कुल भी मत भूलियेगा।

Also read: इन खूबसूरत और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन के साथ मनाएं सावन

फ्लोरल मेंहदी डिजाइन



अगर आपको अपने हाथों पर फूल और पत्‍तियां बनाने का शौक है तो यह मेहंदी डिजाइन आपके लिए ही है। इसको बनाने में बिल्‍कुल भी मेहनत नहीं लगती और हाथ पूरी तरह से भर भी जाते हैं। खूबसूरत लुक देने के लिए आप इसपर लेस मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं।

Also read: उड़द की दाल करे 1 दिन में कमाल, इसके आगे फेल हैं सारी स्‍किन क्रीम

अरेबिक डिजाइन



इस प्रकार की मेहंदी डिजाइन कभी ओल्‍ड फैशन नहीं होती। अरेबिक मेहंदी के अलावा इंडो अरेबिक मेहंदी डिजाइन, पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन और मोरक्कन मेहंदी डिजाइन का भी खूब क्रेज है। अरेबिक डिजाइन कम समय में पूरे हाथों को भर देती है। अगर आपको बारीक डिजाइन पसंद है, तो आप हाथों में बेल बनवा सकती हैं।

Also read: हाथों में खूब फबेंगे ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

मोटिफ डिजाइन वाली मेहंदी



अगर आप पूजा के दौरान भारी आउट‍फिट पहनने वाली हैं, तो मोटिफ डिजाइन वाली मेहंदी काफी अच्‍छी दिखेगी। यह बनाने में आसान होती है। इसे लगाने से न तो हाथ ज्‍यादा भरे दिखते हैं और न ही खाली। इन्‍हे आप हाथों के अलावा पैरों में भी बनवा सकती हैं।

पर्सनलाइज्ड मेहंदी डिजाइन



यदि आप अपने पति को खास फील करवाना चाहती हैं, तो अपने हाथों में उनका नाम या तस्‍वीर बनवा सकती हैं। यह एक ऐसा एक्‍सपेरिमेंट है तो कभी फेल नहीं हो सकता। इस मेहंदी को आप अपने अनोखे तरीके से डिजाइन करवा सकती हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here