radhika merchant repeated her outfit: करोड़ों की मालकिन होने के बाद भी जब नीता अंबानी की होने वाली बहू को रिपीट करने पड़ गए अपने कपड़े! – radhika merchant repeated her white outfit

नीता अंबानी की होने वाली बहू यानी राधिका मर्चेंट एकदम साधारण लड़कियों की तरह हैं, तभी तो करोड़ों की मलकिन होने के बाद भी वह अपने कपड़े दोहराने से जरा भी नहीं कतरातीं। जी हां, अपने बॉयफ्रेंड अनंत अंबानी के साथ लंच डेट पर राधिका ने एक साल पुरानी ऑउटफिट पहनी थीं, देखिए PHOTOS…

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलीवुड में जब भी बात कमाल के फैशनसेंस की होती है और उसमें अंबानी परिवार की महिलाओं का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है। अपनी रोजमर्रा की ड्रेसिंग से लेकर भव्य लहंगों तक अंबानी लेडीज़ हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभी तक तो हम नीता अंबानी (Nita Ambani) ईशा अंबानी (Isha Ambani) और उनकी बड़ी बहू श्लोका मेहता (Sholka Mehta) की स्टाइलिंग से ही अवगत थे, लेकिन अब लगता है इस लिस्ट में उनकी होने वाली बहू यानी राधिका मर्चेंट का नाम भी जल्द जुड़ने वाला है।

ऐसा इसलिए कि राधिका मर्चेंट बहुत कम समय में ही अंबानी परिवार में फिट हो गई हैं। जो लगातार अपने स्टाइल आउटिंग से लेकर कैजुअल लुक या फिर ओवर-द-टॉप ट्रेडिशनल अवतार से हर किसी का दिल जीत रही हैं। अभी कल की तो बात थी जब हमने आपको बताया था कि ईशा अंबानी ने अपने भाई की शादी में पहने हुए पेस्टल पिंक लहंगे को बिंदास होकर एक बार फिर रिपीट किया है। लेकिन अब लगता है कि अपनी ननद से अभी आगे उनकी होने वाली भाभी हैं। जब होने वाली ननद ईशा अंबानी की ज्वेलरी बार-बार पहने नजर आईं राधिका मर्चेंट

NBT

जी हां, अभी हम सिर्फ नीता अंबानी-ईशा अंबानी को ही कपड़े रिपीट करने के मामले में जानते थे लेकिन राधिका को उनसे भी दो कदम आगे निकलीं। राधिका मर्चेंट एकदम आम लड़कियों की तरह हैं जो जरूरत पड़ने पर अपनी किसी भी ड्रेस को रिपीट करने से नहीं कतरातीं। ऐसा ही हमें तब देखने को मिला जब अगस्त 2018 में, राधिका मर्चेंट को अनंत अंबानी के साथ एक डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था, जिस दौरान उन्होंने ब्लैक-स्ट्रैपी वाली वाइट ट्यूब कट ड्रेस पहनी हुई थी।

NBT

हालांकि राधिका ने जो ड्रेस पहनी थी उसे उन्होंने ठीक एक साल पहले अक्टूबर 2017 में अपने दोस्तों के साथ चिल-सेशन में डाला हुआ था। खैर, दोनों ही समय में उनका मेकअप एकदम डिफरेंट था। अनंत अंबानी के साथ राधिका जहां मिनिमल मेकअप में नजर आ रही हैं वहीं दोस्तों के साथ पार्टी में उन्होंने डार्क टोन मेकअप किया हुआ है। गर्भवती होने पर भी करीना कपूर ने पहने थे ऐसे कपड़े कि देखकर दंग रह गए थे लोग

NBT

NBT

खैर, राधिका ने एक बार फिर अपनी इस ड्रेस को रिपीट करके ये साबित कर दिया कि वह भी बिल्कुल हमारे जैसी हैं। इतनी आमिर होने के बाद भी उन्हें अपने कपड़े रिपीट करने में कोई परेशानी नहीं है।

Web Title radhika merchant repeated her white outfit(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here