राहुल गांधी पहुंचे उमरिया, महुआ संग्राहकों के साथ बिना महुआ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मंगलवार की सुबह शहडोल से सड़क मार्ग से चलकर उमरिया पंहुचे, एसपी कार्यालय के समीप स्थित कब्रिस्तान में महुआ बीनने वालों के साथ बातचीत की और महुआ भी बीनते नजर आए। इसके बाद राहुल गांधी उमरिया हवाई पट्टी पहुंचे हैं जहां से निजी विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हवाई पट्टी में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी की 29 लोकसभा सीटों में भाजपा से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है, पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग की छाप वाला बताने पर जीतू पटवारी ने कहा की पूरे देश का भ्रमण करने और आम जनता की बात सुनने के बाद यह घोषणा पत्र तैयार किया गया है, यह घोषणा पत्र नही बल्कि न्याय पत्र है। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, जिला अध्यक्ष कांग्रेस अजय सिंह पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी त्रिभुवन प्रताप सिंह कई अन्य नेता मौजूद रहे।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240409-WA0066.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here