राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, बोले—शांतिपूर्ण विरोध अधिकार, गिरफ्तार कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Rahul Gandhi ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बताया कि उन्होंने युवा कांग्रेस के उन कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जिन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था।राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में विरोध और भी ज़रूरी हो जाता है, जब देश का प्रधानमंत्री “compromised” हो।उन्होंने आगे कहा कि उन्हें और कांग्रेस पार्टी को अपने “बब्बर शेर” साथियों के साहस और देशभक्ति पर गर्व है।इस बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाने की संभावना है, क्योंकि राहुल गांधी ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी लगातार सरकार पर दबाव बना रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here