उज्जैन एसपी की संवेदनशील पहल: दिवंगत आरक्षक के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति

Ujjain में पुलिस अधीक्षक Pradeep Sharma ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एक सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने स्वर्गीय आरक्षक मयंक गिरवाल के आश्रित को बाल आरक्षक (कांस्टेबल) पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की।गौरतलब है कि आरक्षक मयंक गिरवाल का 12 जून 2025 को गंभीर बीमारी के चलते अल्पायु में असामयिक निधन हो गया था। उनके निधन के बाद परिवार आर्थिक और सामाजिक संकट से जूझ रहा था।ऐसे में एसपी प्रदीप शर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवार की स्थिति को समझा और शासन की अनुकंपा नियुक्ति नीति के तहत आश्रित को पुलिस विभाग में नियुक्ति दिलाई।इस पहल से न केवल शोकाकुल परिवार को सहारा मिला है, बल्कि पुलिस विभाग के प्रति भरोसा और संवेदनशील छवि भी मजबूत हुई है। स्थानीय स्तर पर इस निर्णय की सराहना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here