मध्यप्रदेश में चक्रवाती तूफान ने दिखाया असर, होने लगी बारिश

भोपाल। मध्य प्रदेश में ‘बिपरजॉय’ तूफान अपना असर दिखाने लगा है। शिवपुरी के पीपरसमा में 33 मिमी यानी सवा इंच से ज्यादा पानी बरस गया। सिटी में एक इंच के करीब बारिश हुई। अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, विदिशा, शिवपुरी, सीहोर, भोपाल में भी बारिश हुई। मौसम बदलने के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। भोपाल में एक ही दिन में तापमान 4.6 डिग्री तक लुढ़क गया और पारा 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में 32.7, ग्वालियर में 30.7 और जबलपुर में तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दमोह, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सीधी, उमरिया और मलांजखंड में गर्मी का असर देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here